एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म “बहन होगी तेरी” का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर देखने के बाद एक बात तो साफ है कि यह फिल्म इस साल की एक मजेदार कॉमेडी फिल्म साबित होगी. 2 मिनट और 46 सैकेंड के इस ट्रेलर में आस-पड़ोस और मोहल्ला वाला रोमांस दिखाया गया है. इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रुति हसन की एक फ्रेश जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी. इन दोनों के अलावा बिग बॉस-8 के विनर गौतम गुलाटी भी इस फिल्म में नजर आएंगे. दर्शक उन्हें फिल्म अजहर में भी देख चुके हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है ​कि राजकुमार (गट्टू) जो अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की श्रुति हसन (बिन्नी) से बचपन से प्यार करता है लेकिन उस मोहल्ले में रहने वाले सभी लोगों का मानना है कि पड़ोस में रहने वाली हर लड़की आपकी बहन होती है. बिन्नी के भाई उसकी शादी गौतम गुलाटी से करवाना चाहते हैं. बस यहीं से बिन्नी और गट्टू की लव स्टोरी में अलग मोड़ आता हैं. मोहल्ले पड़ोस की लव स्टोरी में कॉमेडी का अच्छा तड़का लगाने की कोशिश की गई है.

इसके कुछ दिनों पहले फिल्म “बहन होगी तेरी” का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें राजकुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आए. अलावा फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर से पहले फिल्म का ए​क गाना रिलीज किया था, जोकि भक्तिमय सॉन्ग है. इस गाने को काले चश्मे की धुन पर बनाया गया है. मतलब धुन काले चश्मे वाली है जिसमें कि शेरावाली को मनाने वाले लिरिक्स डाले गए हैं. अजय पन्ना लाल द्वारा निर्देशित “बहन होगी तेरी” 2 जून को रिलीज होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...