यदि कृति सैनन द्वारा हाल ही में ट्वीट किए गए फोटोग्राफ के मायने तलाशे जाएं, तो यह बात साफ तौर पर उभरकर आती है कि अब वह भी बिजनेस वूमन बन गयी हैं. जी हॉ! इस ट्वीट से साफ हो जाता है कि अब कृति सैनन भी करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु और शिल्पा शेट्टी के पदचिन्हों पर चलते हुए अपनी ‘‘क्लॉथिंग लाइन’’ लांच कर रही हैं. यहां याद देने की बात यह है कि अपनी अपनी क्लाथिंग लाइन शुरू कर कुछ अभिनेत्रियां अपने ब्रांड के कपड़ो को ऑनलाइन बेचने का काम कर रही हैं.

मजेदार बात यह है कि कृति सैनन ने अपने इस क्लांथिंग लाइन की शुरूआत उस वक्त की है, जब हंगरी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘‘राब्टा’’ की शूटिंग करते हुए घायल हो गयी. उनके टखने में गंभीर चोट लगी है और डाक्टरों ने उन्हे बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है. लेकिन कृति सैनन ने आराम करने की बनिस्बत अपनी आने वाली क्लांथिंग लाइन के ब्रांड के लिए शूटिंग कर डाली और फिर इस शूटिंग का फोटो ट्वीट कर ऐलान कर दिया कि वह अपने काम के प्रति समर्पित कलाकार हैं और अपरोक्ष रूप से अपने ‘बिजनेस वूमन’ बन जाने का संकेत भी दे दिया. अब उनकी प्रतिस्पर्धा बालीवुड की कई बड़ी हीरोइनों के साथ है.

कृति सैनन ने फोटो के साथ अपने ट्वीट में लिखा है-‘‘आफ डे टर्न इन टू ब्रांड शूट फार माई अपकमिंग क्लॉथिंग लाइन...कांट वेट फार यू गायज टू सी इट सून...टू एक्साइटेड..’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...