हाल ही में दबंग खान एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी ही जींस चबाते हुए नजर आए थे, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. एक बार फिर सलमान खान सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार वे अपनी वजह से नहीं बल्कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना की वजह से सुर्खियों में है. आईफा 2017 का जश्न शुरू होने वाला है और यही वजह है कि गुरुवार रात आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी.

इस प्रेस कांफ्रेंस में सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट शामिल हुए, जिन्होंने साथ मिलकर लोगों के लिए समां बांध दिया. जहां सलमान को मीडिया के बीच बिंदास होते हुए देखा जाता है, वहीं कैटरीना अपने रिजर्व नेचर के लिए फेमस हैं. लेकिन इस इवेंट में बिल्कुल उल्टा हुआ. सलमान इवेंट में चुप्पी साधे हुए बैठे थे, जबकि कैटरीना ने जमकर सुर्खियां बटोरीं.

इस इवेंट के दौरान कैटरीना ने सलमान को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर सलमान भरी महफिल में शरमा गए. असल में सलमान से पूछा गया कि वे आलिया भट्ट के साथ काम कब करेंगे? सलमान इसका जवाब देते, इससे पहले कैटरीना ने ही जवाब दे दिया. कैटरीना ने बीच में बोलते हुए कहा कि ‘सलमान को मेरे लिए छोड़ दीजिये.’ जी हां ये किसी और ने नहीं, बल्कि सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने कैमरा के सामने कहा. यहां तक कि कैट ने आलिया को भी नहीं छोड़ा और उनके लिए कह दिया ‘आलिया को वरुण के साथ रहने दीजिए.’

अब बताइए, भरी महफिल में आपकी एक्स गर्लफ्रेंड आपके लिए ऐसा कह दे, तो आप शर्म से पानी-पानी तो हो ही जाएंगे. कुछ ऐसा ही हाल सलमान का भी था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...