अंततः कपिल शर्मा का पतन तय हो गया. अब तो बौलीवुड के सभी बिचौलिए और तथाकथित ज्योतिषी भी मानते हैं कि कपिल शर्मा का करियर खत्म हो चुका है और हर कोई इसके लिए पूर्ण रूपेण कपिल शर्मा के अहम और उनकी बदजुबानी को ही दोष दे रहा है.

कुछ लोगों का मानना है कि कपिल शर्मा को अचानक ही जो सफलता मिली, उसे वे पचा नहीं पाए. सफलता के मद में चूर कपिल शर्मा पत्रकारों के साथ भी हमेशा अहम के साथ ही पेश आए, जिसके चलते पत्रकारों से उनके संबंध अच्छे नहीं है. कपिल शर्मा बात बात पर हर किसी को कोसते रहते हैं और दूसरों के ऊपर आरोप लगाते रहते हैं कि उनकी सफलता से जलन की भावना रखते हैं. मगर कपिल शर्मा ने कभी भी अपने गिरेहबान में झांक कर नहीं देखा. परिणामतः अब कपिल शर्मा उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां वह बहुत जल्द काम मांगने वालों की कतार में नजर आ सकते हैं.

कपिल शर्मा के करियर की सबसे बड़ी हकीकत यह है कि वह अब तक दूसरों के कंधों का उपयोग कर आगे बढ़ते ही, उसे दुलत्ती मारते रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि कपिल शर्मा ने अपने टीवी के हास्य शो के लिए कई बेहतरीन लेखकों की सेवाएं ली, पर सफलता मिलते ही धीरे-धीरे उन्हें दूध की मक्खी की भांति खुद से अलग करते रहे हैं.

इतना ही नहीं हास्य के क्षेत्र में कपिल शर्मा को जो भी सफलता मिली, उसमें उन्होने उच्चस्तरीय काम भी नहीं किया है. उनके कार्यक्रम के किसी भी एपीसोड को लंबे समय तक याद नहीं किया जा सकता. बौलीवुड व टीवी इंडस्ट्री से जुड़े एक तबके का मानना है कि वह महज सड़क छाप जोक्स व सड़क छाप जुमले एक खास अंदाज में टीवी के परदे पर पेश करते हुए अचानक स्टार बन गए, तभी तो जब उन्होने फिल्मों में बतौर हास्य अभिनेता कदम रखा, तो कुछ खास नहीं कर पाए. उनकी दूसरी कोई फिल्म शुरू नहीं हो पायीं. भेड़चाल के शिकार बौलीवुड ने कपिल शर्मा को लेकर फिल्म बनाने का जोखिम उठाने का साहस फिर नहीं दिखाया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...