कंगना से ब्रेकअप के सात साल बाद अध्ययन ने चुप्पी तोड़ी है और इतने सालों में उनके मन में कंगना को लेकर जितना गुबार भरा था, वो सब बाहर निकाल दिया है. ऐसे में कंगना के साथ रिलेशनशिप के दौरान उन्हें किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, वो सब सामने आ गया है.

मारती-पीटती और गंदी गालियां देती थीं कंगना

'डीएनए' के साथ बातचीत में अध्ययन कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उनकी बातों में गुस्सा, दर्द, हताशा साफ देखने को मिली है. अध्ययन ने दावा किया है कि रिलेशनशिप के दौरान कंगना उन्हें मारती-पीटती और जलील करती थीं. गंदी गालियां भी देती थीं.

काला जादू करने का भी आरोप, ले गई थीं ज्योतिषी के पास

अध्ययन ने एक घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'कंगना मुझे एक ज्योतिषि के पास ले गईं. उसने कहा, मेरा समय अच्छा नहीं चल रहा है, पूजा करनी होगी. फिर एक रात उसने मुझे घर बुलाकर 12 बजे पूजा शुरू की. कंगना का गेस्ट रूम पूरा काले कपड़ों से ढंका गया था. भगवान की मूर्तियां रखी थीं. फिर मुझे कुछ मंत्र पढ़ने को कहा और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. फिर एक दिन मुझे उस ज्योतिषी ने रात के 12 बजे शमशान घाट जाकर कुछ चीजें फेंक आने को कहा.'

रितिक के साथ अध्ययन की है पूरी हमदर्दी

अध्ययन ने रितिक रोशन के साथ अपनी हमदर्दी जताई. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं रितिक के साथ हूं. उनके साथ जो हो रहा है, उसे अच्छी तरह समझता हूं. इस दर्द से मैं भी गुजरा हूं. उन्हें भावनात्मक रूप से पीडि़त किया जा रहा है. लोगों को सच पता चलना चाहिए.'

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...