वक्त के साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं. करण जोहर और काजोल की दोस्ती 25 साल तक चलती रही. पर अब दोनों एक दूसरे के लिए अजनबी बन चुके हैं. करण जोहर  बतौर सहायक निर्देशक फिल्म ‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’’ से जुड़े हुए थे, जिसमें शाहरुख खान व काजोल ने अभिनय किया था. इस फिल्म के बाद काजोल ने करण जोहर की कंपनी ‘‘धर्मा प्रोडक्शन’’ के लिए ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’, ‘कभी अलविदा न कहना’ व‘स्टूडेंट आफ द ईयर’ सहित कई फिल्में की. काजोल व करण जोहर के बीच ऐसी दोस्ती रही है कि काजोल अक्सर उनके आफिस पहुंच जाया करती थीं. लेकिन अब उनकी दोस्ती नहीं रही. यह खुलासा एक वेब साइट पर करण जोहर की बायोग्राफी के कुछ पन्नों के उजागर होने से हुआ है.

अपनी बायोग्राफी ‘‘ऐन अनसुटेबल ब्वाय’’ में इस बात का खुलासा खुद करण जोहर ने किया है. करण जोहर ने इस बायोग्राफी में लिखा है-‘‘काजोल से मेरे कोई रिश्ते नहीं हैं. हमारे बीच दूरियां बढ़ चुकी हैं. कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी मैं यहां चर्चा नहीं करना चाहता. क्योंकि वह मेरे या उनके, दोनों के लिए अच्छा नहीं होगा. 25 साल की दोस्ती के बाद अब हालात यह हैं कि मैं और काजोल बात भी नहीं करते. हम सामने आने पर ‘हैलो’ कहकर आगे बढ़ जाते हैं. मेरे व उनके बीच कभी कोई समस्या नहीं रही. समस्या मेरे व उनके पति अजय देवगन के बीच है. यह कुछ ऐसा मसला है, जिसे वह जानती हैं और मैं जानता हूं. मैं इसे फैलाना नहीं चाहता. पर मैं यह भी चाहता हूं कि जो उन्होंने नहीं किया है, उसके लिए उन्हे माफी मांगनी चाहिए. मुझे लगा कि यदि वह 25 साल की दोसती को नजरंदाज कर अपने पति का साथ देना चाहती हैं, तो यह उनका अपना विशेषाधिकार है. मैं इस बात को समझता हूं. पर मै खुद को उनकी जिंदगी में कहीं नहीं पाता. कई माह हो गए, हमारे बीच बात नहीं हुई....’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...