अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ से अभिनय में कदम रखने वाली दिलीप कुमार व सायरा बानों की रिश्तेदार सायशा सहगल की परेशानी समझी जा सकती है. सायशा सहगल ने अपने करियर को बनाने के लिए फिल्म ‘शिवाय’ में बेवजह बाथ टब में स्नान का दृष्य कर खुद को ग्लैमरस व हर तरह के किरदार करने को तैयार होने का संदेश निर्माताओं तक पहुंचाया. जबकि उनके इस कृत्य की काफी आलोचना भी हुई. इसके बावजूद उन्हें किसी भी निर्माता ने याद नहीं किया. आज की तारीख में उनके पास एक भी फिल्म नहीं है.

मगर जैसे ही खबर आयी कि संजय दत्त की वापसी फिल्म ‘भूमि’ से होने वाली है, वैसे ही सायशा सहगल का दिमाग चल पड़ा और सायशा की तरफ से मीडिया में खबर फैला दी गयी कि संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ में संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए सायशा सहगल को अनुबंधित किया गया है. जबकि यह सरासर गलत है.

वास्तव में फिल्म के निर्माता मनीष सिंह तो इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट से बात कर रहे हैं. सायशा सहगल के झूठ पर से परदा उठाते हुए मनीष सिंह ने मीडिया में आकर साफ साफ कहा है, ‘‘हमने अपनी फिल्म ‘भूमि’ में अभिनय करने के लिए अभी तक संजय दत्त के अलावा किसी को भी अनुबंधित नहीं किया है. हमें एक अच्छी अदाकारा की तलाश है, जो कि फिल्म में संजय दत्त की बेटी की भूमिका निभा सके. यह किरदार हमारी फिल्म की नायिका का है, इसलिए हम काफी सोच विचार कर अभिनेत्री का चयन करने वाले हैं. हमने अपनी फिल्म के लिए आलिया भट्ट का नाम सोचा है, मगर सुना है कि वह अगले दो साल तक काफी व्यस्त हैं. जबकि हम 2017 में अपनी फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...