सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' में नजर आने वालीं आयशा टाकिया, आज 10 अप्रैल को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आयशा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, जिनका विवादों से कभी कोई नाता नहीं रहा है. हालांकि आयशा अपने लुक्स और एक्सपेरीमेंट्स को लेकर काफी लाइमलाइट में बनी रही हैं.

हाल ही में आयशा तब सुर्खियों में आईं, जब वे लिप सर्जरी कराकर सामने आईं थी. सर्जरी के बाद उनका चेहरा काफी बदला नजर आया था और इसके लिए फैन्स ने आयशा को काफी ट्रोल भी किया था, क्योंकि लिप सर्जरी के बाद सामने आईं फोटोज में उनका चेहरा वाकई काफी बिगड़ा सा नजर आता था.

आइये जानते हैं आयशा टाकिया के जीवन से जुड़ी कुछ और बातें...

1. आयशा टाकिया उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने सिलिकॉन इम्प्लांट कर अपने ब्रेस्ट साइज को भी बढ़वाया है, इसका मतलब आयशा टाकिया ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट भी करा चुकी हैं. जब आयशा ने डेब्यू किया था, तब की फोटो और अभी की फोटो देखकर ये साफ पता चलता है कि सर्जरी के जरिए उनके ब्रेस्ट साइज बढ़ाया है.

हालांकि, ना तो उन्होंने कभी लिप सर्जरी की बात स्वीकार की है और ना ही ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट की ही बात मानी है.

2. आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को चेंबूर, मुंबई में हुआ था. आयशा के पिता गुजराती और मां एंग्लो मुस्लिम हैं. आयशा ने अपनी स्कूलिंग चेंबूर में ही पूरी की है.

3. ये बात तो सभी जानते हैं कि आयशा टाकिया के बॉलीवुड करियर की शुरुआत काफी सफल रही थी, लेकिन वे इस सफलता का पूरा फायदा नहीं उठा पाईं. ना ही उन्हें बहुत ज्यादा सफल फिल्में मिलीं और ना ही उन्होंने इसके लिए कोई खास मेहनत की.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...