जब से बाक्स आफिस पर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘‘की एंड का’’ मुंह के बल गिरी है, तब से अर्जुन कपूर अपने करियर की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए कई स्तर पर काम कर रहे हैं. एक तरफ वह अपने आपको सदैव सुर्खियों में बनाए रखने के लिए कई तरह की खबरे फैलाते रहते हैं, तो दूसरी तरफ वह अपनी नई फिल्म ‘‘हाफ गर्ल फ्रेंड’’ की शूटिंग शुरू करने से पहले इसके किरदार के अनुरूप खुद को तैयार करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो फिल्म ‘‘हाफ गर्ल फ्रेंड’’ में अर्जुन कपूर माधव झा नामक एक बिहार बॉस्केटबाल खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए इन दिनों अर्जुन कपूर एक अमेरिकन इंटरनेशनल बॉस्केटबाल टीम के खिलाड़ियो के साथ बॉस्केटबाल खेल की ट्रेनिंग ले रहे हैं. तो दूसरी तरफ आलिया भट्ट के पदचिन्हों पर चलते हुए बिहारी लहजे की भाषा भी सीख रहे हैं. अर्जुन कपूर कहते हैं-‘‘मैं अपनी हर फिल्म के किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए हमेशा ही होमवर्क करता हूं. जरुरत के अनुसार ट्रेनिंग भी लेता हूं. फिल्म ‘की एंड का’ की शूटिंग शुरू करने से पहले मैने तीन सप्ताह के लिए कूकिंग क्लासेस में पढ़ाई की थी और अब बॉस्केटबाल खेलना सीख रहा हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...