2015 में प्रदर्शित अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी वाली फिल्म ‘‘ब्रदर्स’’ को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी. उसके बाद अक्षय कुमार ने दूसरी अभिनेत्रियों के साथ कई फिल्में की. 2016 में अक्षय कुमार की ‘एअर लिफ्ट’, ‘रूस्तम’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी तीन फिल्में सौ करोड़ क्लब की सदस्य बनी थी. इस वर्ष प्रदर्शित उनकी फिल्म‘ ‘जॉली एलएलबी 2’’ भी सौ करोड़ क्लब का सदस्य बन चुकी है. इस तरह अक्षय कुमार लगातार सफलता की ओर अग्रसर हैं. सफलता के इस यात्रा के चलते आत्मविश्वास से भरे हुए अक्षय कुमार एक बार फिर सिनेमा के परदे पर जैकलीन फर्नांडिस के संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं.

जी हां ! अक्षय कुमार स्वयं एक फिल्म ‘‘रूतबा’’ का सहनिर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें वह जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. बॉलीवुड में चर्चा है कि इन दिनों अक्षय कुमार के सितारे बुलंदी पर है, वह जिसे हाथ लगाते हैं, वही सोना बनता जाता है. तभी तो इन दिनों वह एक साथ कई फिल्मों के निर्माण से जुड़े हुए हैं. फिलहाल वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की पोडक्शन कंपनी ‘मिसेस फनीबेान्स मूवीज’ के बैनर तले बनायी जा रही, “आर बालकी” निर्देशित फिल्म ‘‘पैड मैन’’ की शूटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर में कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...