अजय देवगन पूरे आठ साल बाद फिल्म ‘‘शिवाय’’ से निर्देशन के क्षेत्र में उतरे थे. मगर फिल्म के प्रदर्शन के पहले ही दिन बाक्स आफिस पर इस फिल्म की जिस तरह से दुर्गति हुई है, उससे अजय देवगन काफी हताश हो गए हैं. बौलीवुड के सूत्रों की माने तो अजय देवगन की हताशा की मूल वजह यह है कि इसका असर उनके अभिनय करियर के साथ साथ फिल्म ‘‘गोलमाल 4’’ पर भी पड़ेगा. अजय देवगन के अति नजदीकी सूत्रों की माने तो अजय देवगन को अब इस बात का अहसास हो रहा है कि उन्होंने कुछ गलतियां अपनी निजी पीआर कंपनी की सलाह मानकर की है. उन्हें अब लग रहा है कि कमाल आर खान व करण जोहर के साथ विवाद कर उन्होंने अपनी फिल्म को चर्चा में लाने का जो प्रयास किया, वह उनके लिए ही उलटा पड़ गया.

सूत्रों के अनुसार 28 अक्टूबर को अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ भारत के 2800 से 2900 स्क्रीन्स के बीच तथा करण जोहर की फिल्म ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’’ भारत के 2700 से 2750 स्क्रीन्स में रिलीज हुई. इस तरह अब अजय देवगन यह रोना भी नहीं रो सकते कि उनकी फिल्म को कम थिएटर मिले. क्योंकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से ज्यादा स्क्रीन्स अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ को मिले. इसके बावजूद अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ ने बाक्स आफिस पर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के मुकाबले काफी कम व्यापार कर रही है.

सूत्र बता रहे है कि ‘ऐ दिल है मुष्किल’ के पहले दिन की बाक्स आफिस कमाई करीबन 16 करोड़ और ‘शिवाय’ की कमाई 8 से दस करोड़ के बीच है. यहां इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के मुकाबले ‘शिवाय’ काफी महंगे बजट में बनी फिल्म है. अजय देवगन की समझ में आ रहा है कि दीवाली व उसके बाद यानी कि रविवार व सोमवार के दिन कम से कम उत्तर भारत में उनकी फिल्म को नुकसान ही होने वाला है. क्योंकि उत्तर भारत में लोग त्योहार के चलते घर से निकलकर फिल्म देखने नहीं जाएंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...