भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और मधु शर्मा की आने वाली फिल्म 'मां तुझे सलाम' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है. अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया कर दिया गया है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इसकी चर्चाएं काफी तेज हो गई है. बता दें, फिल्म का ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार है. ट्रेलर देखने से पता लगता है कि यह एक देशभक्ति फिल्म है, जिसमें पवन सिंह एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन से बड़े पर्दे पर छाने वाले हैं.


बता दें कि हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें पवन सिंह हाथ में हथियार लिए नजर आ रहें हैं. इस फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया हैं. अपनी फिल्म को लेकर पवन सिंह का कहना है कि वह फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं अभिनेत्री मधु शर्मा का कहना है कि पवन सिंह एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं. उनके साथ काम करने के बाद उन्हें काफी कुछ सिखने को मिला.

गौरतलब है कि 'वांटेड' के बाद पवन सिंह का यह एक और एक्शन से भरपुर फिल्म होगा. पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार हैं, जो कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. इस फिल्म के अलावा भी पवन सिंह 'मैने उनको सजन चुन लिया' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य भूमिका में होंगी. इस जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं. खास बात यह है कि जब यह जोड़ी एक साथ आती है तो फिल्म बौक्स औफिस पर धमाल कर जाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...