शुक्रवार को रिलीज हुई एडल्ट कामेडी जानर की फिल्म ‘‘क्या कूल हैं हम 3’’ के बाक्स आफिस पर सफल होने को लेकर लोग आशान्वित नहीं है. मगर लगातर कई एडल्ट कामेडी फिल्मों का हिस्सा रहे इस फिल्म में राकी का किरदार निभाने वाले अभिनेता आफताब शिवदसानी का दावा है कि इस फिल्म को हर परिवार देखना चाहेगा. सोलह साल का फिल्मी करियर होने के बावजूद वह कोई खास सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं. पर इसके लिए वह खुद को दोषी नहीं मानते हैं. उन्हे गम है कि लोगों ने उनकी मेहनत की कद्र नहीं की. एक मुलाकात के दौरान खुद आफताब शिवदसानी ने कहा- ‘‘16 साल के करियर में काफी उतार चढ़ाव हुए. कभी खुशी कभी गम पाया. कई बार मुझे लगता कि हमने जो निर्णय लिए वह गलत थे. फिर कभी लगा कि हम अपनी तकदीर बदल नहीं सकते. हम अपना अतीत बदल नहीं सकते. पर वर्तमान और भविष्य बदल सकते हैं. इसलिए मुझे अपने किसी भी निर्णय को लेकर कोई पछतावा नही है. मुझे किसी भी फिल्म को करने का गम नही है.

मैने ‘‘अनकही’’, ‘आओ विष करे’ और ‘‘शुक्रिया’’ फिल्मों में काफी मेहनत की थी. यह फिल्में मेरे दिल के करीब थी, पर नहीं चली. यह फिल्में मेरे करियर को आगे बढ़ा सकती थी. मुझे इन फिल्मों के अफसल होने का अफसोस नहीं है. मुझे अफसोस इस बात का है कि मैं जो मेहनत करता हूं, वह लोगों को दुर्भाग्यवश दिखायी नहीं देती.’’

आफताब शिवदासानी ने खुद कुछ वर्ष पहले फिल्म ‘‘आओ विश करे’’ का निर्माण व इसमें अभिनय भी किया था. इस फिल्म की असफलता के लिए वह खुद का बचाव करते हुए कहते हैं- ‘‘इस फिल्म की मार्केटिंग व वितरण में कमी रह गयी थी. इस फिल्म का निर्माण मैने स्वयं किया था. हमने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उस वक्त मार्केटिंग और वितरण मेरे हाथ में नहीं था. आज की तारीख में फिल्म बनाना आसान है, पर उसे वितरित करना कठिन है. इसलिए आज फिल्मकार फिल्म का निर्माण करने से पहले आश्वस्त होने का प्रयास करता है कि उसकी फिल्म सही ढंग से रिलीज हो सकेगी. पर मैं फिल्म निर्माण से निराश नहीं हुआ. मैं पुनः फिल्म बनाना चाहता हॅूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...