दक्षिण भारत की कई सफलतम फिल्मों मे अभिनय करने के अलावा ‘बिग बास 8’ की वजह से चर्चा में रही ओर फिर सलमान खान के साथ फिल्म ‘‘जय हो’’ में मंत्री की बेटी का किरदार निभाने के अलावा बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली इरोटिक फिल्म ‘‘वजह तुम हो’’ की हीरोईन सना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर लड़कियों को जागरुक करने के लिए काफी कुछ ट्वीट करती रहती हैं.

हाल ही में जब सना खान से हमारी बात हुई, तो हमने उनसे लड़कियों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय पूछी, तो सना खान का अंदर का गुस्सा बाहर आ गया. उन्होंने कहा- ‘‘सोशल मीडिया बहुत बड़ा माध्यम है. मैं इस पर बहुत कुछ करती रहती हूं. मैं फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम सब जगह हूं. मैं बहुत ट्वीट करती हूं. देखिए, मैं एक दकियानूसी मुस्लिम परिवार से हूं. तो मुझे पता है कि हमारी जैसी आम लड़की की क्या स्थिति होती है. हमारे पास बहुत कम जानकारी होती है. इसलिए मैं हर चीज को सोशल मीडिया पर प्रमोट करती हूं. लड़कियों को अपने बाल कैसे ठीक रखने चाहिएं? मेकअप में क्या करना चाहिए? मैं क्या मेकअप के लिए उपयोग करती हूं? कौन सा परफ्यूम उपयोग करना चाहिए? मैं लड़कियों में जागरुकता पैदा करना चाहती हूं. जिससे वह गलत चीजें उपयोग करने से बचें. इसके अलावा हर मुद्दे पर लिखती हूं. लड़कियों के साथ हो रहे शोषण बलात्कार आदि पर भी लिखती हूं.’’

आपको सोशल मीडिया पर किस तरह की प्रतिकियाएं मिलती हैं? इस सवाल पर सना खान ने कहा-‘‘सोशल मीडिया पर मेरी फालोअर्स लड़कों की बजाय लड़कियों ज्यादा हैं. मेरी नजर में इस देश में लड़कियों से जुडे़ बहुत सारे मुद्दे हैं, जिन पर हम लोग बड़े बड़े बयान जारी करते हैं. पर असल में होता कुछ नहीं है. लड़कियों की असुरक्षा, उनके साथ छेड़खानी, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं. यह घटनाएं मुझे बहुत परेशान करती हैं. मैं तो अपनी तरफ से लड़कियों व लड़कों के बीच जागरुकता पैदा करने की पूरी कोशिश कर रही हूं. मगर यह सारी बुराइयां तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक सरकार नहीं चाहेगी. हम सब नागरिक आपस में चाहे जितना प्रयास कर लें, उससे कोई बदलाव नहीं आएगा. सरकार के कानून का डर सबसे बड़ा डर होता है. सरकार को बहुत कठोर कानून बनाना पड़ेगा, तभी हमारे देश की लड़कियां सुरक्षित हो सकती हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...