फिल्मी परिवार में पलीबढ़ी अभिनेत्री काजोल देवगन ने फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने कैरियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन की सफल फिल्म ‘बाजीगर’ थी. बचपन से ही काजोल को कविताएं  लिखना और डरावने उपन्यास पढ़ना पसंद था. आज भी जब समय मिलता है तो वे किताबें पढ़ती हैं.

काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी आज भी दर्शकों में लोकप्रिय है. वे स्पष्टभाषी हैं. इसी बात से अभिनेता अजय देवगन प्रभावित हुए और उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया. फिल्म जगत में बेहतरीन परफौर्मैंस के लिए वे पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित की जा चुकी हैं. काजोल एक सफल अभिनेत्री, पत्नी और मां हैं. मां बनने के बाद उन्होंने अपने अभिनय की दूसरी पारी शुरू की. वे विज्ञापनों में भी देखी जाती हैं. पेश हैं, उन से हुए कुछ सवालजवाब:

दूसरी पारी की शुरुआत का श्रेय किसे देती हैं?

सब से पहले पति अजय देवगन को जिन्होंने मेरे हर काम में हमेशा मेरा साथ दिया. बेटी न्यासा के होने के बाद वे हमेशा कहते रहे कि मुझे काम शुरू कर देना चाहिए. इस के बाद मैं ने ‘फना’, ‘यू मी और हम’, ‘माई नेम इज खान’, ‘वी आर फैमिली’ आदि फिल्में कीं. लेकिन जब बेटा युग हुआ तो मैं ने फिर मदरहुड को अहमियत दी. युग के बाद मेरी बेटी ने मुझे फिर से फिल्मों में जाने की प्रेरणा दी.

क्या कभी लगा कि मां बनने से कैरियर प्रभावित हुआ?

नहीं, बचपन में मैं ने अपनी मां को हमेशा काम करते देखा है. मां ने हमेशा समझाया कि  काम करना जरूरी है. आजकल के बच्चे तो इतने प्रतिभावान हैं कि उन्हें अधिक समझाना नहीं पड़ता. मेरे बच्चे खुश होते हैं कि मैं काम कर रही हूं. जब मैं मां बनी, तो जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई थी, इसलिए मैं ने थोड़े दिनों के लिए काम से बे्रक ले लिया था. मेरे लिए केवल बच्चों को जन्म देना ही काफी नहीं, बल्कि उन की परवरिश भी मेरी जिम्मेदारी है और मैं ने उसे पूरी तरह निभाया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...