फिड्डल्म ‘कौकटेल’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली डायना पेंटी एक मौडल और अभिनेत्री हैं. बचपन से ही चुनौतीपूर्ण काम करने की इच्छा रखने वाली डायना ने मुंबई के सेंट जेवियर कालेज से मास मीडिया में अपनी पढ़ाई पूरी की. वर्ष 2005 में उन्होंने मौडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा और कुछ ही दिनों में सुपर मौडल बन गईं. शायद ही कोई ऐसा डिजाइनर होगा जिस के डिजाइन किए गए कपड़े पहन कर डायना रैंप पर न चली हों.

मौडलिंग को डायना इत्तफाक बताती हैं. उन के चाचा जो फैशन फोटोग्राफर हैं, को वे अपना रोल मौडल भी मानती हैं, जिन्होंने डायना का फोटो ले कर ‘इलीट मौडल्स इंडिया’ में भेजा और वहां उन का फोटो चुन लिया गया. वे उस समय कालेज में थीं इसलिए अपनी पढ़ाई छोड़ कर मौडलिंग नहीं करना चाहती थीं, लेकिन फिर उन्होंने मौडलिंग को पार्टटाइम करने का निश्चय किया.

पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पूरी तरह से मौडलिंग में उतरीं. वे अपने काम को ले कर हमेशा वचनबद्ध रहती हैं. इस समय वे डायमंड मर्चैंट हर्ष सागर को डेट कर रही हैं, लेकिन अपनी सीमाओं में रहना पसंद करती हैं. वे कहती हैं कि हमें प्यार में सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए. इस समय उन का सब से अधिक ध्यान कैरियर पर है. इतना ही नहीं, आज डायना कई बड़ीबड़ी कंपनियों की ब्रैंड एंबैसेडर भी हैं.

मौडलिंग कैरियर जब पीक पर था तभी उन्हें रोमांटिक फिल्म ‘कौकटेल’ में काम करने का औफर मिला. फिल्म की कहानी और साथी कलाकारों को देख कर वे उत्साहित हो गईं. उन्होंने इसी फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा. फिल्म अच्छी चली पर डायना को अपने मन मुताबिक काम नहीं मिल रहा था, वे 3 साल तक अच्छी कहानी तलाशती रहीं. फिर उन के हाथ लगी कौमेडी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जिस की कहानी काफी अलग है. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के खास अंश :

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...