‘क्वीन’ फिल्म से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत आज बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं. अत्यंत स्पष्ट भाषी और बोल्ड स्वभाव की कंगना, फिल्मी दुनिया में गॉडफादर न होने के बावजूद, अभिनय कर उन्होंने अपनी मंजिल पाई. थिएटर से फिल्मों की ओर रूख करने वाली कंगना को बचपन से अभिनय का शौक था. उनके इस सफर में काफी मुश्किलें आईं, पर उन्होंने उसे दरकिनार कर अपना रास्ता तय किया.

शुरुआत में कई बार उनकी इमानदारी, बोलने के लहजे और शरीर के आकार को लेकर काफी आलोचना की गई. लेकिन कंगना ने उसे नजरंदाज किया. हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गाँव से ताल्लुक रखने वाली कंगना ने ‘गैंगस्टर’ फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत की थी. ‘क्वीन’ फिल्म उनके जीवन की टर्निंग पॉइंट थी जहां से वह पूरी फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं. अपने काम और उसकी सफलता को लेकर वह अधिक चिंतित नहीं रहतीं, क्योंकि उसे हमेशा अभिनय करते रहना पसंद है. वह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिसने ‘बी ग्रेड’ फिल्मों में भी काम किया है. चेतन भगत की नॉवेल ‘वन इंडियन गर्ल’ के विमोचन पर उनसे हुई बातचीत के पेश हैं कुछ अंश.

प्र. इस किताब की कोई ऐसी घटना ,जिससे आप अपने आप को रिलेट कर सकती हैं?

यह एक सेंसेटिव किताब है जिसकी कई घटनाएं मुझसे जुड़ी हुई हैं. खासकर कामकाजी महिलाओं से मैं अपने आप को जोड़ सकती हूं. मैंने कई जगह देखा है कि अगर कोई महिला पुरुष से सफल होती है तो उसकी वैल्यू कम हो जाती है. अधिकतर पुरूष महिला को अपने से कमतर देखना चाहते हैं, वह आगे बढ़ने पर उसे कुछ न कुछ बात कहकर यह प्रूव करना चाहते हैं कि उनकी सोच सही नहीं. ऐसा मेरे साथ भी हुआ. इससे मुझमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा जगी. दरअसल किसी पुरुष की सफलता महिला सबसे अधिक सेलिब्रेट करती है. मुझे याद आता है कि मेरा रिलेशनशिप हमेशा मेरे विरूद्ध रहा. जब मैं सफल नहीं थी, उसने साथ दिया और ज्योही मैं सफल हुई, मेरा पार्टनर मुझसे ईर्ष्या करने लगा. उसका विश्वास मुझसे उठ गया और मेरा रिश्ता टूट गया. मैं बहुत दुखी हुई पर कोई चारा नहीं था, क्योंकि मैं अब पीछे नहीं जा सकती थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...