मौडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडैंट औफ द ईयर’ से फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. दिल्ली के सिद्धार्थ मल्होत्रा को मौडलिंग के दौरान लगा कि कुछ अलग करने की आवश्यकता है और मुंबई आ कर करण जौहर के साथ ‘माई नेम इज खान’ के लिए सहायक निर्देशक का काम किया. इस के बाद करण जौहर ने उन्हें फिल्म का भी औफर दिया था. पहली फिल्म बतौर अभिनेता सफल होने के बाद उन्हें कई और फिल्मों में काम मिला, लेकिन इन में कुछ सफल तो कुछ असफल रहीं.

सिद्धार्थ लड़कियों के बीच अपने हैंडसम लुक के लिए काफी प्रसिद्ध हैं. पहली फिल्म ‘स्टूडैंट औफ द ईयर’ में आलिया भट्ट के साथ काम करने के बाद उन की दोस्ती आलिया से काफी बढ़ी है, वे दोनों कई बार किसी रेस्तरां या क्लब में साथसाथ भी देखे गए. इस बात को सिरे से नकारते हुए सिद्धार्थ कहते हैं कि आलिया सिर्फ उन की दोस्त है, इस से अधिक कुछ नहीं. वे अत्यंत शांतप्रिय हैं और हर बात का सोचसमझ कर जवाब देते हैं. इस समय वे न्यूजीलैंड टूरिज्म के दूसरी बार ऐंबैसडर बने हैं. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के मुख्य अंश :

ट्रैवल करना क्यों जरूरी है और आप को क्यों पसंद है?

यहां मेरा सिर्फयह मकसद नहीं कि मैं केवल यात्रा को प्रमोट करूं, बल्कि मुझे यहां आना भी अच्छा लगता है. अगर आप घर से निकल कर कहीं घूमने जाते हैं, तो आप की सोच बढ़ती है. आप को अच्छा महसूस होता है, साथ ही आप को ऐनर्जी भी मिलती है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए बहुत आवश्यक है. ये अनुभव आप को खुद करने की जरूरत है, जो आप में एक आत्मविश्वास जगाते हैं. जो चीजें मैं ने न्यूजीलैंड में देखी हैं, वे अद्भुत हैं. यह सब तनाव को कम करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है. हमारे यहां भी ऐसी सोच पैदा करने की आवश्यकता है. न्यूजीलैंड की संस्कृति भी बहुत अच्छी है, इस से आप प्रेरित होते हैं. मुझे एडवैंचर करने में बहुत मजा आता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...