तकरीबन 40 फिल्मों में ऐक्टिंग कर चुकीं शिल्पा शेट्टी एक मौडल, हीरोइन, कारोबारी और एक मां हैं. फिल्मों में ऐक्टिंग के साथसाथ उन्होंने बड़े कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की और एक बच्चे की मां बनीं. बच्चे के जन्म के बाद वे अपनी फिटनैस को ले कर काफी जागरूक हैं और उन्होंने इस सब्जैक्ट पर किताब भी लिख डाली. शिल्पा शेट्टी की किताब ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ काफी चर्चा में रही है. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के खास अंश:

‘हैल्दी हार्ट’ मुहिम के साथ जुड़ने की वजह क्या है?

आजकल हमारा जिंदगी जीने का तरीका बदल चुका है. ऐसे में छोटीछोटी कोशिशें आप के शरीर को सेहतमंद रख सकती हैं. ऐक्टिव रहना, सही डाइट लेना और खुश रहना, ये 3 चीजें हमारे दिल को 50 फीसदी हैल्दी बना सकती हैं. ऐसा देखा गया है कि आजकल की औरतें अपनी सेहत को ले कर जागरूक हैं, पर बिना किसी ऐक्सपर्ट की सलाह के खानपान छोड़ देती हैं और पतला होने की कोशिश करती हैं, जो गलत है. अपनी सेहत की देखभाल करना एक अच्छी आदत है, जिसे आप को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना चाहिए.

ऐसी औरतों को आप क्या संदेश देना चाहती हैं?

मेरा उन से कहना है कि परिवार के साथसाथ अपनेआप को भी समय दें. इस से आप खुद को सेहमतंद रख सकती हैं और किसी बड़ी बीमारी को आने से रोक सकती हैं. यह कोई मुश्किल काम नहीं है. हफ्ते में 4 दिन, जिस में 20 मिनट का समय हर रोज कोई भी औरत अपने लिए निकाल सकती है. उस में मैडिटेशन, सीढि़यों से चढ़ना, सब्जियां लेते वक्त पैदल चल कर आनाजाना करने से ही आप का आधा वर्कआउट पूरा हो जाता है. इस के अलावा खुश रहने की कोशिश करें. किसी भी तरीके से आप अपनेआप को ऐक्टिव रखें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...