बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमा चुके अभिनेता अनिल कपूर आज भी हंसमुख और फिट हैं. उनकी इस फिटनेस का राज उनकी संतुष्टि है, जो उन्हें फिल्मों और पारिवारिक जीवन में मिला. वे अपने पुराने दिनों को आज भी याद करते हैं, जब फिल्मों का दौर, काम करने की तकनीक, लोगों की सोच सब अलग थी. तब एक फिल्म के दौरान पूरी टीम एक परिवार होती थी. जहां खाना-पीना, मौज-मस्ती सब काम के साथ होता रहता था, लेकिन वे इस दौर को भी अच्छा मानते है जहां उन्हें आज के टैलेंटेड कलाकारों, निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. इन दिनों उनकी फिल्म ‘मुबारका’ रिलीज पर है, जो पारिवारिक फिल्म है. पेश है कुछ अंश.

आपकी फिटनेस का राज क्या है?

मैं सब खाता हूं, लेकिन अधिक पेट भरकर नहीं खाता. साथ में रेगुलर वर्कआउट करता हूं और 8 घंटे की नींद पूरी करता हूं. खुश रहता हूं, तनाव नहीं लेता. कभी भी कोई इंज्यूरी होने पर पूरा आराम करता हूं. इससे जल्दी ठीक हो जाता हूं.

ये फिल्म आपकी अब तक की फिल्मों से कितनी अलग है?

ये एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी, एक्शन सब है. यह एक सच्ची कहानी है जिसे मनोरंजक तरीके से पेश करने की कोशिश की गयी है. इसमें मैंने पहली बार रियल भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम किया है और पहली बार मैं सरदार की भूमिका में हूं. इसमें मेरे आसपास काम करने वाले लोग सारे नए हैं, इसलिए नया सा महसूस कर रहा हूं.

पहले और अब की फिल्मों में अंतर क्या पाते हैं? आपकी सोच कितनी बदली है? आप अब किस तरह की फिल्मों को चुनते हैं?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...