‘कोमोलिका’ के रोल में फैंस का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस हिना खान अब जल्द ही बौलीवुड और डिजीटल प्लेटफौर्म पर भी नजर आएंगी. इतना ही नहीं खबरों की माने तो हिना बौलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के एक्स बौयफ्रेंड के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. हिना ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया है.

‘Damaged 2’ में दिखेंगे साथ...

हिना और अध्ययन वेब शो डैमेज्ड 2 (Damaged 2) में साथ आने वाले हैं. यह वेब शो एक साइकोलौजिकल क्राइम ड्रामा है. शो के बारे में बताते हुए हिना ने कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं, जो मुझे यह मौका मिला है. इन सालों में मेरे काम की सराहना करने और मेरा समर्थन करने के लिए मैं अपने प्रशंसकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं.'

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं 'डैमेज्ड' सीजन 2 का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं. भूमिका के तौर पर देखा जाए तो यह काफी अलग और चुनौतीपूर्ण हैं. मुझे यकीन है कि जब शो रिलीज होगा, दर्शकों को इसे देखने में काफी मजा आएगा.'

 

View this post on Instagram

 

Meet “Gosha” My first Indo-Hollywood project, Directed by our very own and talented @rahatkazmi #CountryOfBlind

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

ये भी पढ़ें- Naagin 4: मौनी और सुरभि के बाद एकता को नहीं मिल रही परफेक्ट ‘नागिन’

ऐसा होगा हिना का रोल...

इस सीरीज में हिना गौरी बत्रा के किरदार में दिखेंगी, जो एक ऐसे गेस्टहाउस की मालकिन हैं, जो अपने अंदर कई राज छुपाए हुए है. वहीं अध्ययन आकाश बत्रा के किरदार में नजर आएंगे, वह भी गेस्टहाउस के सह-मालिक हैं. शो का निर्देशन एकांत बबानी करेंगे. यह हंगामा प्ले पर जल्द ही रिलीज होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...