Bollywood : अपने बेटे जुनैद खान की अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लवयापा’ के प्रमोशन के दौरान मिस्टर परफैक्शनिस्ट यानी कि अभिनेता आमीर खान ने प्रण लिया था कि अगर उन के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ बौक्स औफिस पर सफल हो गई, तो वह हमेशा के लिए सिगरेट पीना छोड़ देंगें. अपने बेटे की फिल्म ‘लवयापा’ को सफल बनाने के लिए आमीर खान व उन की पीआर टीम ने काफी मशक्क्त की. पर शायद आमीर खान भूल गए कि सोशल मीडिया पर हंगामा मचाने मात्र से किसी भी फिल्म को दर्शक मिलने से रहे.

फिल्म के प्रमोशन के लिए आमीर खान ने राज ठाकरे सहित कुछ राजनेताओं से उन के घर जा कर उन से मुलाकात की, राजनेताओं से मुलाकात करने से फिल्म देखने दर्शक सिनेमाघर में आते हैं, यह बात हमें पता नहीं थी. बहरहाल, आमीर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ’लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघर पहुंच चुकी है. मगर आमीर खान के लिए खुश होने की बात है कि उन्हें सिगरेट छोड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

फिल्म ‘लवयापा’ इतनी बेतुकी फिल्म है कि पहले दिन यानी कि 7 फरवरी को 50 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बौक्स औफिस पर महज एक करोड़ रूपए ही एकत्र कर सकी. इतनी बड़ी नाकद्री दोदो नेपोकिड की फिल्म का. जी हां! इस फिल्म में आमीर खान के बेटे जुनैद खान के साथ श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी तथा जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर हैं. यह दोनों इस से पहले क्रमशः महाराज और आर्चीज में भी नजर आ चुके हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...