महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है.कोरोना वायरस के संक्रमण पर किसी भी तरह से रोक नहीं लग पा रही है.अब तो यह बॉलीवुड में भी अपने पैर पसारने लगा है.अप्रैल माह में करीम मोरानी और उनकी बेटी व अभिनेत्री जोया मोरानी कोराना ंसंक्रमित हुई  थीं.उनके ठीक होने के बाद से सब ठीक चल रहा था.मगर एक सप्ताह पहले बोनी कपूर के घर के कर्मचारी कोरोना पीड़ित पाए गए थे.दो दिन पहले अभिनेता किरण कुमार के कोरोना पीड़ित होने की खबरे आयीं.

अब फिल्म निर्माता निर्देशक करण जोहर के घर में काम करने वाले दो कर्मचारियों के कोरोना पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है.25 मई को करा जेाहर का जन्मदिन था,उसी दिन उनके घर पर कार्यरत दो लोगों के कोरोना पीड़ित होने की खबरें सामने आयीं.और इस बात की जानकारी स्वयं करण जोहर ने ही दी.वैसे करण जोहर उनकी मां उनके बच्चों यस और रूही के कोरोना टेस्ट नगेटिव आए हैं.लेकिन एहतियातन करण जोहर के पूरे परिवार को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-लॉकडाउन इफेक्ट: रश्मि देसाई के बाद निया शर्मा भी हुई नागिन 4 से बाहर

 

View this post on Instagram

 

Birthday love !!! #lockdownwiththejohars #toodles

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


खद करण जोहर ने सोषल मीडिया पर लिखा है-‘‘मेरे घर पर काम करने वाले दो लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन लोगों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है.बीएमसी को इस बात की जानकारी दे गई है.परिवार के सभी सदस्य और स्टाफ के अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं.सभी का टेस्ट नगेटिव आया है.लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी लोग अगले 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए.‘’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...