EXCLUSIVE : पाकिस्तान की इस मौडल ने उतार फेंके अपने कपड़े, देखिए वीडियो

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

बौलीवुड मे इवेंट कंपनी के रूप में अपनी कंपनी ‘विज क्राफ्ट’ की शुरुआत करने वाले सब्बास जोसेफ ने बौलीवुड को पूरे विश्व में पहुंचाने के मकसद से हर वर्ष अलग अलग देशों में ‘आइफा अवार्ड’ आयोजित करने का सिलसिला शुरू किया था. 2017 में 18वें आइफा अवार्ड के दौरानउन्होंने ‘आइफा अवार्ड’ को केंद्र में रखकर ‘आइफा अवार्ड’ में ही फिल्मकार चक्री तोलेटी के निर्देशन में जो कुछ फिल्माया, उसे फिल्म ‘‘वेलकम टू न्यूयार्क’’ के नाम से दर्शकों को परोस दिया है. फिल्म देखकर लगता है कि यह ‘आइफा अवार्ड’ पर बनायी गयी अति नीरस डाक्यूमेंट्री मात्र है.

फिल्म ‘‘वेलकम टू न्यूयार्क’’ की कहानी के केंद्र में मूलतः दो पात्र पंजाब के तेजी (दिलजीत दोसांज) और गुजरात की जीनल पटेल (सोनाक्षी सिन्हा) हैं. तेजी रिकवरी एजेंट हैं, पर उसकी चाहत सफल अभिनेता बनने की है. जबकि जीनल पटेल मशहूर फैशन डिजायनर बनना चाहती है. दोनों एक प्रतियोगिता का हिस्सा बनते हैं और उन्हे न्यूयार्क में आयोजित एक अवार्ड समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है.

उधर न्यूयार्क में अवार्ड समारोह के आयोजक गेरी (बोमन ईरानी) के साथ लंबे समय से काम करती आ रही सोफी (लारा दत्ता) भागीदार बनना चाहती है. जब गेरी मना कर देते हैं, तो वह तेजी व जीनल को गेरी से बदला लेने के काम में लगा देती है. पर सब कुछ गड़बड़ा जाता है,क्योंकि शो के संचालक करण जोहर (करण जोहर) का अपहरण हो जाता है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तेजी व जीनल के सपनों पर सोफी की जीत होगी?

बेसिर पैर की इस फिल्म के निर्देशक चक्री तोलेटी का दावा है कि वह मनोरंजन परोसने में माहिर हैं, इसीलिए वह बौलीवुड से जुड़े हैं. मगर फिल्म देखकर अहसास होता है कि वह कितना अपरिपक्व फिल्मकार हैं. फिल्म के सभी किरदार काफी उथले हैं, पर और मजाकिया भी नहीं है. उपर से करण जोहर की दोहरी भूमिका और अधिक तकलीफ देती है. इस फिल्म में वह ‘बांबे वेल्वेट’ से भी बदतर हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...