मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड की बेटी तथा फैशन डिजायनर 29 वर्षीय मासाबा गुप्ता ने लगभग तीन वर्ष पहले अपनी उम्र से 14 वर्ष बड़े 43 वर्षीय फिल्म निर्माता मधु मंटेना से शादी करने का फैसला किया था, तो लोगां को बड़ा आश्चर्य हुआ था. पर दोनों ने शाहिद कपूर व आलिया भट्ट की मौजूदगी में दो जून 2015 को कोर्ट मैरिज कर ली थी.

जबकि परंपरागत रीति रिवाज के साथ नवंबर माह में शादी हुई. 19 नवंबर को मेंहदी, 20 नवंबर को संगीत समारोह और 21 नवंबर को शादी की रस्में हुई थी. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था.

bollywood Masaba Gupta announced trial separation with husband Madhu mantena

मगर अचानक दो दिन पहले मासाबा गुप्ता और मधु मंटेना ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अलगाव की घोषणा कर दी. यह एक अलग बात है कि उन्होने इसे फिलहाल अस्थायी कहा है. दोनो ने संयुक्त बयान में कहा है - ‘‘मैने व मधु ने बड़े दुःख के साथ अलग होने का फैसला लिया है. आज परीक्षण के लिए वैवाहिक जीवन में अलग होने का फैसला लिया है. हम दोनो ने यह निर्णय अपने पारिवारिक सदस्यों व कुछ प्रोफेशनल से बातचीत करने के बाद लिया है.

फिलहाल हम यही कहना चाहते हैं कि हम दोनों अपनी अपनी निजी ज़िन्दगी में जो कुछ चाहते हैं, उसको लेकर हम बेवजह विवाह व प्यार पर बोझ डाल रहे थे. इसलिए हम दोनो कुछ समय एक दूसरे से अलग रहकर यह परखना चाहते हैं कि हमें अपनी अपनी जिंदगी में क्या चाहिए. हम चाहते हैं कि जबरदस्ती किसी रिश्तें में बंधकर रहने की बनिस्बत अलग होकर एक दूसरे का सम्मन करें.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...