9 साल की उम्र में बौलीवुड इंड्रस्टी में कदम रखने वाली बेबी मुमताज यानी मधुबाला अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से सभी के दिलों पर राज करती थीं. मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. मधुबाला जितनी सुंदर थी, उनका जीवन उतना ही दर्द भरा था.

एक सच्चे साथी की कमी उनके जीवन में हमेशा थी. एक वक्त था जब बौलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से फिल्म ‘ज्वार भाटा’ के सेट पर पहली बार मधुबाला की मुलाकात हुई. दोनों के बीच प्यार हो गया और ये प्यार 9 साल तक परवान चढ़ा. यहां तक कि दिलीप कुमार को अदालत में सबके सामने यह बात कहनी पड़ी थी कि वो मधुबाला से प्यार करते हैं. चलिए बताते हैं आखिर क्या था पूरा मामला.

bollywood

दरअसल यह वाकया साल 1957 में रिलीज हुई बीआर चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘नया दौर’ से जुड़ा है. इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजंयतीमाला लीड रोल में नजर आए थे लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि एक साल पहले फिल्म की कास्ट अलग थी. फिल्म में वैजयंतीमाला की जगह मधुबाला को बतौर एक्ट्रेस रखा गया था.

हुआ कुछ यूं था कि मधुबाला, दिलीप कुमार और बाकी कास्ट फाइनल की जा चुकी थी. एक रिपोर्ट के मतुाबिक फिल्म के कुछ सीन भोपाल के पास बुधनी कस्बे में फिल्माए जाने थे लेकिन इस बात से मधुबाला के पिता अताउल्ला खान खुश नहीं थे. उनका कहना था कि आउटडोर शूटिंग मुंबई में सेट लगाकर कि जाए. कहा जाता है कि मधुबाला के पिता शायद इसलिए मधुबाला को आउटडोर शूटिंग के लिए भेजने से परहेज कर रहे थे क्योंकि उनके दिल में छेद था. इससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती थी और साथ ही वह यह बात राज रखना चाहते थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...