हाल ही में ऋतिक रोशन को जयपुर की गलियों में घूमते हुए देखा गया था. वे वहां साइकिल पर सवार होकर और घूम घूम कर पापड़ बेच रहे थे. अब कुछ इसी अंदाज में अनुष्का शर्मा को भी भोपाल की सड़को पर देखा गया है. हालांकि नई नवेली दुल्हन बनीं अनुष्का ऋतिक की तरह साइकिल पर सवार होकर पापड़ तो नहीं बेच रही हैं, लेकिन वह इन दिनों मध्य-प्रदेश की गली-गली घूम रही हैं.

दरअसल अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अभिनीत नई फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है. इसी के तहत शूटिंग का अगला शेड्यूल भोपाल में रखा गया था. इसी वजह से शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा भोपाल के हलालपुर बस स्टेण्ड पर सूती साड़ी पहने नजर आईं.

 

bollywood

यहां अनुष्का एकदम साधारण गुलाबी-सफेद साड़ी पहने थीं.फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में वे परेशानी वाले एक्सप्रेशन लिए कुछ कदम चली,  जिसके बाद डायरेक्टर ने उनका शौट ओके कर दिया. वहीं बस स्टेण्ड के अलावा फिल्म के कुछ सीन्स निशातपुरा रेलवे हौस्पिटल के भी शूट किए गए हैं.

bollywood

अनुष्का और वरूण अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले वरुण को भोपाल की सड़को पर अनुष्का को उनकी साइकिल पर बैठाए हुए देखा गया था. वरूण ने 10 घण्टे साइकिल चलाई थी.  उनके सेट की कई तस्वीरें वायरल हो रही है. इन फोटो और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

bollywood

बता दें कि 'सुई धागा' में अनुष्का की जोड़ी पहली बार वरुण धवन के साथ जमेगी. इस फिल्म में अनुष्का ममता तो वरुण मौजी का किरदार निभाएंगे. 'सुई धागा' की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है. 'दम लगा के हइशा' के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है. 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' आत्मनिर्भरता की कहानी है, जो 27 सितंबर को रिलीज होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...