20 सितंबर से शुरू हुए सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में जबरदस्त उठा पटक रही. 15 अगस्त को प्रदर्शित हिंदी फिल्म ‘‘स्त्री 2’’ के सामने कोई फिल्म टिक नहीं पा रही थी. पिछले एक माह से ‘स्त्री 2’ लगातार बौक्स औफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए 600 करोड़ रूपए के आंकड़े तक भी पहुंच गई. फिल्म ‘‘स्त्री 2’’ के निर्माता ने तो कई हाथ आगे निकलते हुए विकीपीडिया’ पर ऐलान किया है कि उन की फिल्म 854 करोड़ कमा चुकी है, अब यह आंकड़े कहां से आए, यह तो निर्माता ही जाने. मगर ‘राष्ट्रीय सिनेमा दिन’’ 20 सितंबर को प्रदर्शित मराठी भाषा की फिल्म ‘‘नवरा माझा नवसाचा 2’ ने पूरे महाराष्ट्र में ‘स्त्री 2’, ‘युध्रा’, ‘कहां से शुरू कहां खत्म’ इन सभी हिंदी की फिल्मों को बौक्स औफिस पर धूल चटा दी.

‘स्त्री 2’’ की सफलता का गुणगान करने में मदमस्त लोगों ने भी सपने में नहीं सोचा था कि सचिन पिलगांवकर निर्देशित कामेडी मराठी फिल्म ‘‘नवरा माझा नवसाचा 2’ आते ही बौक्स औफिस पर उन की फिल्म का विकेट उखाड़ जाएगा. सितंबर माह के तीसरे सप्ताह मराठी भाषा की फिल्म ‘नवरा माझा नवसाचा 2’’ ने महाराष्ट्र में ऐसा हंगामा बरपाया, जिस के चलते मुंबई व महाराष्ट्र के सिनेमाघरों ने मराठी ब्लौकबस्टर फिल्म ‘‘नवरा माझा नवसाचा’’ को समायोजित करने के लिए युधरा, कहां शुरू कहां खत्म व स्त्री 2’ के शो कम कर दिए.

शुक्रवार,20 सितंबर को सिनेमा दिन के अवसर पर निन्यानबे रूपए की टिकट दर के चलते मराठी फिल्म के साथ ही हिंदी की फिल्में भी कुछ कमाई कर गईं. मगर शनिवार 21 सितंबर को टिकट दर सामान्य होते ही सभी फिल्मों के बौक्स औफिस कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट आई, जबकि मराठी फिल्म ‘‘नवरा माझा नवसाचा 2’’ का बौक्स औफिस कलेक्शन बढ़ गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...