Rekha life Story: मशहूर अभिनेत्री रेखा ने अपनी जिंदगी में जो हासिल किया वह फिल्मी उपलब्धियों तक ही सीमित रहा. पति, बच्चे और घरगृहस्थी का सुख उन के लिए सपना ही रहा जिस का उन्हें मलाल रहा भी हो तो उन्होंने इसे सार्वजनिक तौर पर कभी व्यक्त नहीं किया. एक अधूरी सी जिंदगी जीती रहीं रेखा के लिए चेन्नई से मुंबई तक का सफर आसान न था. अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर जो मुकाम उन्होंने हासिल किया वह हर किसी को नहीं मिलता.
साल 2026 का स्वतंत्रता दिवस विदेशों में भी पूरे उत्साह और धूमधाम से भारतीयों ने मनाया था. लेकिन आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न का कुछ ज्यादा ही खास था क्योंकि वहां के भारतीयों ने यह दिन कई नामी फिल्म स्टार्स सहित मशहूर अभिनेत्री रेखा के साथ मनाया और राष्ट्रगान भी गाया था. मेलबर्न में आयोजित 17वें भारतीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करने पहुंचीं रेखा को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी.
भीड़ रेखा को देख स्वाभाविक रूप से रोमांचित थी क्योंकि अब तक रेखा को उस ने फिल्मी परदे पर ही देखा था. लेकिन कम ही लोगों को रेखा के फिल्मी सफर और कामयाबी के बारे में मालूम होगा. हालांकि, रेखा उन इनीगिनी ऐक्ट्रैस में से एक हैं जिन की जिंदगी खुली किताब की तरह है. इस किताब के शुरुआती पन्ने बेहद त्रासद हैं जिन में अभाव, अनिश्चितता और पेरैंट्स के अलगाव से उपजी असुरक्षा है. रेखा के फिल्मी सफर को सिलसिलेवार देखें तो समझ आता है कि कामयाबी के जिस मुकाम पर वे आज हैं उसे पाना आसान न था.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





