Kumar Vishwas Controversy: इन दिनों रामकथा बांचकर करोड़ों रु काट रहे भूतपूर्व कवि और वर्तमान धार्मिक बाबा कुमार विश्वास को सुनने लोग टूट पड़ते हैं तो इसकी वजह अब कविताएँ नहीं बल्कि रामायण है. जिसकी कथाए वे इतने भावुक होकर सुनाते हैं कि उपस्थित श्रोता सीधे त्रेतां युग में पहुँच जाते हैं. दर्शकों की आस्था और धर्मभीरुता से चाँदी काटने बालों की देश में कमी नहीं है लेकिन उनमे से अधिकतर मोरारी बापू, पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेन्द्र शास्त्री सरीखे ट्रेडिशनल बाबा हैं.

उलट इसके कुमार विश्वास भाषा और शब्दों के धनी हैं. इनकी आडियंस भी पैसे बाली होती है जिसके लिए धर्म लगभग अय्याशी की चीज होती है. इसमें कोई शक नहीं कि किस्सा गोई का जो हुनर और शैली विश्वास के पास है वह आज के दौर के बाबाओं में तो बिलकुल नहीं है. विश्वास का लहजा कुछ कुछ ओशो यानी रजनीश से मिलता जुलता है. लेकिन ज्ञान और दर्शन के मामले में वे ओशो का सौवा हिस्सा भी नहीं है. उनकी फिलासफी में गैरब्राह्मणवाद के लिए कोई जगह नहीं.

एक उदाहरण से ही यह फर्क समझा जा सकता है शबरी प्रसंग की चर्चा करते ओशो दो टूक कहते हैं कि एक आदिवासी महिला के झूठे बेर बड़े प्रेम से वही खा सकता है जो उससे प्यार करता हो. लेकिन विश्वास इसे भक्ति से जोड़ देते हैं.ओशो जितने मौलिक थे विश्वास उतने ही अमौलिक और नकलची हैं. असल में खुद ब्राह्मण होने के नाते विश्वास ब्राह्मणों को श्रेष्ठता का गान और बखान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उलट इसके ओशो ब्राह्मणवाद के चिथड़े कुछ इस तरह उड़ाते थे कि ब्राह्मण तिलमिला उठते थे. इन दोनों में इकलौती समानता भक्तो की है. ओशो के अनुयायी रईस लोग ही हुआ करते थे. विश्वास के दर्शक भी पैसे बाले ही होते हैं जो उनके शो का हजारों रु का टिकिट

खरीदने की हैसियत रखते हैं.

दो दिन पहले कामेडियन सुनील पाल ने कुमार विश्वास की बखिया उधेड़ते एक न्यूज़ चेनल्स पर जो बताया वह सच के बहुत करीब है उन्होंने कहा

1 – कुमार विश्वास एक शो के करीब लगभग 50 लाख रु लेते हैं.
2 – उनके एक घंटे के शो में उनका अपना कुछ खास नहीं होता.
3 – कुमार विश्वास मंच से रामधारी सिंह दिनकर, पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और राहत इन्दोरी जैसी नामचीन हस्तियों की कविताएँ व शेर सुनाते हैं. मसलन वे कभी कहते हैं कि आज मुझे राहत इन्दोरी साहब का शेर याद आ गया तो कभी कहते हैं कि आज मुझे निराला जी की वो कविता याद आ गई.
4 – वे बाजार से चुराए हुए चार चुटकुले सुनाकर अपना कार्यक्रम खत्म कर देते हैं.
5 – यह सोशल मीडिया पर मार्केटिंग का नतीजा हैं इस खेल में असली टेलेंटेड लोग पीछे रह गए.
इसे महज इर्ष्या कहते नजरंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि सुनील ने तथ्य पेश किए हैं.

हाँ वे मारे डर और लिहाज के यह कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाए कि कौशल्या, कैकयी और उर्मिला सहित मंदोदरी बगैरह की व्यथा को भुनाना कोई जानता है तो वे कुमार विश्वास हैं. कुल जमा सार यह कि राम नाम की महिमा वाकई अपरम्पार है जी देखते ही देखते कथा बांचने बालों को करोड़ों का ब्रांड बना देती है. बस आपको जनता को तरह तरह से एक ही बात को तोड़मरोड़ कर उसमे भावुकता की फेवीकाल लगाकर वेबकूफ बनाना आना चाहिए. Kumar Vishwas Controversy

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...