INDIA Bloc March: दिल्ली में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन ने सुबह 11 बजे से मार्च शुरू किया है. लगभग 3 किलोमीटर लम्बे मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 दल संसद से चुनाव आयोग तक घेराव करने के मकसद से आएगी बढ़ रहे हैं.

दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से इस मार्च को रोकने में लगी है. जगह जगह बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए हैं. नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाने के लिए अनेक वाहन भी लगाए गए हैं. सांसदों को दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के दफ्तर से 30 कदम दूर पर रोक लिया है. जिसके बाद विपक्षी सांसद धरने पर बैठ गए हैं. 100 से ज्यादा सांसद धरने पर बैठे हैं. अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और फिर वे आकाशवाणी की बिल्डिंग के अंदर चले गए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी फिलहाल आकाशवाणी भवन में बैठे हुए हैं. यहां से संसद भवन की दूरी महज 200 मीटर है. ऐसे में राहुल और प्रियंका गांधी फिलहाल इस कोशिश में है कि वह चुनाव आयोग तक पहुंचे सके.

इंडिया गठबंधन ने आज के प्रदर्शन को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ नाम दिया है. जहां राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, समेत करीब 150 विपक्षी सांसद ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के विरोध में तख्तियां लहराते नजर आ रहे हैं. INDIA Bloc March

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...