Smart Traffic Solution: बैंगलुरू में ट्रैफिक की समस्या नई नहीं है, लेकिन लोग इससे बचने के लिए नएनए रास्ते जरूर खोज लेते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है जिस में एक शख्स जाम से बचने के लिए एक पहिए वाली इलैक्ट्रिक यूनीसाइकिल का सहारा लेता दिख रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां कारें और मोटरसाइकिलें सड़कों पर रेंग रही हैं, वहीं यह शख्स हेलमेट पहन कर बड़ी आसानी से एक पहिए पर बैलेंस बनाते हुए गाड़ियों के बीच से निकल जाता है.
गाड़ियों की लंबी कतारों के बीच से आसानी से निकल जाने के कारण कम्यूटिंग का यह काफी तेज तरीका नजर आ रहा है. इलैक्ट्रिक होने के कारण इस से न तो प्रदूषण होता है और न ही पैट्रोल का कोई खर्च आता है. कुछ लोग इस आइडिया की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.
@Shinde_Revati21 आईडी पर शेयर किए गए वीडियो के कमैंट सैक्शन में कई यूजर्स ने बेंगलुरु की खस्ताहाल सड़कों व गड्ढों का जिक्र करते हुए पूछा कि एक पहिए वाली साइकिल ऐसे रास्तों पर कितनी सुरक्षित रहेगी. वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि यह टैक्नोलौजी देखने में तो अच्छी है लेकिन महंगी होने की वजह से हर किसी के काम की नहीं है.
हम Gen Z हैं, बकवास नहीं सहेंगे’
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला सुरक्षाकर्मियों से बहस करती दिख रही है. शुरू में दावा किया गया कि यह वीडियो कश्मीर का है जहां रास्ता बंद करने को ले कर महिला ने हंगामा किया. कहा गया कि ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन की वजह से महिला और कई टूरिस्ट घंटों तक एक ही जगह पर फंसे रहे और 5 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार महिला का गुस्सा फूट पड़ा, लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई पता लगी तो कहानी थोड़ी अलग निकली.
जांच में पता चला है कि यह वीडियो कश्मीर का है ही नहीं. यह वीडियो लद्दाख के मिनीमार्ग चैकपोस्ट का है और जुलाई महीने में शूट किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है. दरअसल, द्रास के पास जो मिनीमार्ग चैकपोस्ट है वह जोजिला पास के बिलकुल करीब पड़ता है. यह काफी सैंसिटिव इलाका है. यहां मौसम खराब होने, सिक्योरिटी या आर्मी मूवमैंट की वजह से कई बार टूरिस्ट्स की गाड़ियों को कुछ देर के लिए रोक दिया जाता है. उस दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ था. टूरिस्ट्स को काफी देर तक वहीं रोक दिया गया था जिस से वह महिला काफी नाराज हो गई और सुरक्षाकर्मियों से उलझ गई. इस वीडियो को एक्स प्लेटफौर्म @BundelKhandee पर शेयर किया गया है.
वीडियो में जो सब से ज्यादा चर्चा में रहा वह था महिला का एक डायलौग. महिला फोन पर वीडियो बनाते हुए कहती है– “हम Gen-Z हैं और यह बकवास हम बरदाश्त नहीं करेंगे.” इतना ही नहीं, वह वहां मौजूद बाकी टूरिस्ट्स से भी कहती नजर आती है कि आप लोग भी बोलो, चुप क्यों हो. उस का यह अंदाज देखते ही देखते इंटरनैट पर मीम बन गया.
हर बात पर ‘Gen-Z’ कार्ड खेलना सही नहीं है. इस से पूरी जेनरेशन की इमेज खराब होती है. Smart Traffic Solution





