Army captain Proposal: 2 जून 2026 को महाराष्ट्र के नासिक स्थित कौम्बेट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग आउट परेड पूरी होने के बाद एक खूबसूरत पल ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया. नई कमीशन प्राप्त आर्मी एविएशन पायलट कैप्टन भारत भारद्वाज ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रैंड आरुषि को यूनिफौर्म में घुटनों के बल बैठ कर प्रपोज किया. एक आर्मी हेलीकौप्टर के सामने यह पल कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लाखों लोग इसे देख कर भावुक हुए, तालियां बजाईं और इसे प्यार की जीत बताया लेकिन जल्द ही इस रोमांटिक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया.

पासिंग आउट परेड अनुशासन वाली बात होती है इसलिए यूनिफौर्म में रहते हुए प्रपोज जैसे पर्सनल इवेंट करने को प्रोटोकौल के खिलाफ माना गया. प्रपोज हेलीकौप्टर के सामने हुआ जो आर्मी की संपत्ति है. आर्मी नियमों के अनुसार आधिकारिक उपकरणों को पर्सनल सोशल मीडिया कंटैंट के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कुछ ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से भी गलत बताया. परेड के तुरंत बाद ऐसा ड्रामा मिलिट्री की छवि और अनुशासन के खिलाफ है.

भारतीय सेना ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया और कैप्टन भारत से जवाब मांगा और उन्हें जवाब देना पड़ा. दूसरी तरफ, कई रिटायर्ड सीनियर आर्मी औफिसर्स और आम लोग इसे ओवररिएक्शन बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि यह एक युवा अधिकारी का खुशी का पल था. परेड खत्म होने के बाद परिवार और साथियों के सामने प्रपोज करना कोई बड़ा अपराध नहीं. आर्मी सिर्फ नियमों की किताब नहीं होती यहां इंसान भी हैं. थोड़ी रोमांटिक आजादी तो मिलनी ही चाहिए. एक रोमांटिक वीडियो से आर्मी की छवि कैसे धूमिल हो सकती है?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी दो खेमे बन गए. एक तरफ वो लोग हैं जो वीडियो देख कर कह रहे हैं कि कितना प्यारा पल है? तो दूसरी तरफ वो लोग भी हैं जो कह रहे हैं कि डिसिप्लिन कहां गया? कैप्टन भारत भारद्वाज का प्रपोज वाला वीडियो दिल को छू जाता है लेकिन यह मिलिट्री जीवन की सच्चाई भी सामने ले आता है जहां व्यक्तिगत खुशी और सामूहिक अनुशासन के बीच संतुलन बनाना पड़ता है. आर्मी के लिए नियम जरूरी हैं लेकिन इंसानियत भी उतनी ही अहम होनी चाहिए. यह घटना सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हर छोटीमोटी बात पर इतना विवाद जरूरी है? या फिर हम युवा पीढ़ी को थोड़ी आजादी दे सकते हैं? Army captain Proposal

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...