Men Fashion Trends 2026: कभी ऐसा समय था जब अधिकतर पुरुष अपने फैशन को लेकर अधिक चिंतित नहीं थे, लेकिन गुजरते वक्त ने पुरुषों में फैशन को अपनाने में मदद की, इसकी वजह कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करना रहा है, जहां हर व्यक्ति को प्रेजेंटेबल रहना जरूरी हो चुका है, ऐसे में पुरुष फैशन तेजी से विकसित हो रहा है और डिजाइनर्स भी नए – नए प्रयोग करने से पीछे नहीं हटते, जिसमें आरामदायक ‘एथलीज़र’ (athleisure) से लेकर जेंडर-न्यूट्रल स्टाइल का दबदबा बढ़ रहा है.
वर्ष 2026 में, खासकर पारंपरिक भारतीय और आधुनिक वेस्टर्न फ्यूजन, जैसे कुरता-जींस और स्टाइलिश नेहरू जैकेट, बहुत लोकप्रिय हो रहे है, जो टिकाऊ होने के साथ – साथ, ‘मिनिमलिस्ट’ (minimalist) फैशन को बढ़ाते है. यही वजह है कि लैक्मे फैशन वीक (LFW) 2026 में पुरुषों के फैशन का जबरदस्त जलवा देखने को मिला, जहाँ ‘द बॉयज़ क्लब’ और अन्य डिज़ाइनर्स ने आधुनिक और बोल्ड मेन्सवियर पेश किए. इस बार रैंप पर धारदार कट्स, बोल्ड रंगों, सिल्क कोट, ड्रेप्ड धोती पैंट और एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी के साथ-साथ जेंडर-न्यूट्रल फैशन का संगम दिखा, जो कबीलेतारीफ थी.
द बॉयज़ क्लब
इवेंट की शुरुआत ‘द बॉयज़ क्लब’ के साथ हुई, जिसमें विवेक करुणाकरण, कंट्रीमेड, ध्रुव वैश और साहिल अनेजा जैसे डिजाइनरों ने स्टाइलिश और आधुनिक मेन्सवियर की एक नई शैली पेश की जिसमें साउथ और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ ने डिज़ाइनर विवेक करुणाकरण के लिए ब्राउन सिल्क कोट के साथ ड्रेप्ड धोती पैंट पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरा.
अमित अग्रवाल
डिजाइनर अमित अग्रवाल ने अपना नया कलेक्शन ‘ओरिजन’ (Orizon) पेश किया. उन्होंने इस संग्रह इंड्रिया (Indriya) के सहयोग से तैयार किया गया था, जिसमें मूर्तिकलात्मक सिल्हूट और चमकदार पोल्की आभूषणों के साथ कई प्रकार के नवीनतम ब्लैज़र पेश किये.
पायल प्रताप
मदर गार्डन से प्रभावित होकर डिजाइनर पायल प्रताप ने इंकी ब्लू और डेनिम में रेड और आलिव के शार्प पोप्स के साथ ब्लॉक प्रिन्ट को दिखाते हुए अपने कॉलेक्शन पेश किये, जिसे पुरुष किसी भी खास अवसर पर पहन सकते है.
अनामिका खन्ना
कलेक्शन एकेओके के तहत डिजाइनर अनामिका खन्ना ने मेंसवियर कलेक्शन को रैम्प पर पहली बार उतारा, जो रिफ्रेशिंग और परफेक्ट था. आरामदायक कपड़ों के साथ किसी भी अवसर पर पहनने लायक उनके आउटफिटस आधुनिक सोच को बयां करती हुई रही.
दीपित चुग
डिजाइनर दीपित चुग का लेबल ‘लाइन आउटलाइन’ (Line Outline) के तहत उनके कलेक्शन काफी चर्चित रहे. उनका कहना है कि पुरुष आजकल अपने फैशन को लेकर काफी सजग है. वे हर तरह के नए फैशन को कैरी करना पसंद करते है, खासकर जेनजी हमेशा कुछ चुनौती एकसेप्ट करती है. यह कलेक्शन ‘चैप्टर 8’ (Chapter 8) के रूप में पेश किया गया, जो मुख्य रूप से मुंबई शहर की भागदौड़ और वहां की शहरी संरचना से प्रेरित था, जो आरामदायक होने के साथ – साथ किसी भी अवसर पर पहनने लायक है. इसमें टाइट फिटिंग वाले कपड़े को शामिल नहीं किया गया, जो आज की मांग है.
तारिणी आनंद
डिजाइनर तारिणी आनंद की लेबल ने सस्टेनेबल और कला-प्रेरित कलेक्शन का प्रदर्शन किया. यह कलेक्शन अजंता की गुफाओं और भित्ति चित्रों (murals) से प्रेरित था, जिसे आधुनिक शिल्पकारी, जैसे हैंड-निटिंग (हाथ की बुनाई) और मेश वर्क के साथ प्रस्तुत किया गया, जो पुराने शिल्प को आधुनिक दुनिया से जोड़ता है. डिजाइनर के अनुसार यह संग्रह 2000 साल पुरानी अजंता की गुफाओं के कलात्मक पुनर्स्थापन (restoration) से प्रेरित रहा. जिसमें ‘हैंड-निटिंग’ और ‘इंजीनियर मेश’ (engineered mesh) के माध्यम से एक सूक्ष्म कहानी दिखाई गई, जो सांस्कृतिक संवाद और शिल्प की निरंतरता को दर्शाती है.
अनुराग गुप्ता
डिजाइनर अनुराग गुप्ता की कलेक्शन The New Primitive (2026) कलेक्शन, एक भविष्यवादी (futuristic) और संरचनात्मक (structural) संग्रह है, जो कला और तकनीक को जोड़ता है. यह 19वीं सदी के जापानी कलाकार Utagawa Kuniyoshi के कार्यों से प्रेरित है, जिसमें स्थिरता (sustainability) और अभिनव कपड़ों का उपयोग किया गया. ये कपड़े पहनने में खास होते है और किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है. उनके कलेक्शन में बोल्ड संरचनात्मक सिल्हूट (sculptural silhouettes), मसलन बढ़े हुए कंधे (exaggerated shoulders), जैकेट, और पैंटसूट मुख्य आकर्षण रहे है.
इसके अलावा पारंपरिक परिधानों के अलावा, रफल्स और डिजिटल प्रिंट्स वाली शर्ट्स ने भी ध्यान आकर्षित किया. Men Fashion Trends 2026
लेखिका – सोमा_घोष





