सवाल

हसबैंड रात को सैक्स करने का मूड में रहते हैं लेकिन मुझे रात में डिनर लेने के बाद नींद के झोंके आने लगते हैं. मेरी नईनई शादी हुई है. प्राइवेट जौब करती हूं. पति भी प्राइवेट सैक्टर में अच्छी पोस्ट पर हैं. सबकुछ अच्छा है लेकिन एक दिक्कत आ रही है जिस का मेरे पास हल नहीं है. पति वर्क एट होम करते हैं, दिन में काम करने के दौरान जब नींद आती है तो वे स्मौल चैप लेते रहते हैं. जबकि मैं सारा दिन औफिस में लगातार काम करती हूं. जाहिर सी बात है, उन्हें बेसब्री से मेरा बैड पर इंतजार होता है. मन तो मेरा भी करता है कि पति का पूरापूरा साथ दूं लेकिन थकावट के कारण सोचा हुआ कुछ नहीं कर पाती. नींद आनी शुरू हो जाती है.

दिल करता है कि जौब छोड़ दूं लेकिन अच्छीखासी जौब छोड़ना भी बेवकूफी होगी क्योंकि मैं अकेली लड़की तो हूं नहीं जो शादी के बाद जौब कर रही हूं. सभी लड़कियां करती हैं. उन्होंने भी तो यह सिचुएशन फेस की होगी. पर कैसे. आप कुछ राय दीजिए ताकि मेरी मैरिड लाइफ मजे से चले और औफिशियल भी.

जवाब

आप पतिपत्नी पढ़ेलिखे हैं, समझदार हैं. आप दोनों को एकदूसरे की सिचुएशन को समझना होगा. खासकर आप के पति को आप की स्थिति समझते हुए समझदारी से काम लेना होगा. नईनई शादी में सब के साथ अपनी तरह की अलगअलग समस्याएं आती हैं लेकिन जौब छोड़ देना बिलकुल भी सही डिसीजन नहीं होगा. यह बात तो आप खुद भी मान रही हैं.

खैर, दिक्कत कोई इतनी बड़ी भी नहीं है कि उसे हौवा बना दिया जाए. हर समस्या का हल होता है. आप की समस्या भी हम सुल?ाएंगे.

सब से पहला सु?ाव यह है कि आप अपने औफिस वर्क को मैनेज करें. वर्क लोड ज्यादा है तो आप किसी कलीग की मदद ले सकती हैं, थोड़े दिनों के लिए. काम की ज्यादा टैंशन मत लीजिए. प्रायोरिटी बेसिस पर काम को बांट

कर कीजिए.

काम करते वक्त अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए एनर्जाइजिंग चीजों का सेवन करती रहिए. फ्रूट्स, नट्स, मखाने, कौफी आदि खाते रहने से नींद भी नहीं आएगी और थकान दूर होगी.

दिन में ज्यादा थकावट नहीं होगी तो रात को नींद कम आएगी और आप पति के साथ स्वयं को एनर्जी से भरा पाएंगी.

रात को डिनर जल्दी कर लें ताकि रात को ज्यादा से ज्यादा वक्त पति को दे सकें और अपनी नींद भी पूरी कर लें. सुबह कुछ वक्त ऐक्सरसाइज के लिए निकाल सकती हैं तो बहुत अच्छा रहेगा. रोजाना ऐक्सरसाइज आप को ऊर्जा देगी और थकान को दूर रखेगी. पौष्टिक आहार, विटामिंस लीजिए, स्वस्थ शरीर से ही मन स्वस्थ और प्रफुल्लित रहता है.

इसलिए अपनी इस समस्या को अपनी लाइफ का एक फेस मान कर चलिए और लाइफ के मजे लेने की कोशिश कीजिए, नईनई शादी हुई है. यह वक्त दोबारा लौट कर नहीं आने वाला.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...