सवाल

मैं 29 साल की कुंआरी लड़की हूं. एक 25 साल का लड़का मुझ से शादी करना चाहता है. पर उस के साथ एक दिक्कत यह है कि वह कभीकभार बचकानी हरकतें कर देता है, जिस से मुझे लोगों के बीच शर्मिंदा होना पड़ता है.

हालांकि वह नौकरी करता है, पर दूसरों के सामने अपनी बात कहने में उस का पसीना छूट जाता है. इस बात से मैं बहुत ज्यादा तनाव में रहती हूं. मैं क्या करूं?

जवाब

आप के कम उम्र आशिक में आत्मविश्वास की कमी है, जो ज्यादा चिंता की बात नहीं. आप प्यार से उसे दुनियादारी और व्यवहार के बारे में समझाती रहें कि उस में क्याक्या बदलाव आप चाहती हैं.

बचकानी हरकतें हर कोई करता है, पर इनसान उम्र, हालात और वक्त के साथ मैच्योर होता जाता है. हो सकता है कि शादी के बाद उस की ये हरकतें छूट जाएं. लेकिन आप खुद की ज्यादा समझदारी के दम पर उस पर हावी होने की कोशिश करेंगी तो दिक्कतें भी पेश आएंगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...