अब तो टेलिकॉम बाजार में 4जी डाटा पैक्स काफी सस्ती कीमत में मिलने लगे हैं. मूवी-म्यूजिक ट्रांसफर करना हो या फिर ऑनलाइन वीडियो देखना हो 4जी स्पीड से हर काम काफी आसान हो जाता है. यही नहीं, आप अपने फोन पे लाइव टीवी भी आराम से देख सकते हैं.

ये बात तो आप जानते ही हैं कि आपके स्मार्टफोन में ये 4जी पैक खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड काफी कम हो जाती है और लाइव टीवी बफरिंग के साथ चलता है. इससे पिक्चर क्वालिटी भी काफी लो हो जाती है. इस परेशानी से निपटने के लिए हम आपके लिए, यहां एक ऐसी डिवाइस की जानकारी लाएं हैं जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी लाइव टीवी देखा जा सकता है.

टीवी ट्यूनर डोंगल

अगर आप मोबाइल पर लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो यूजर को TV ट्यूनर डोंगल लेने की जरुरत होगी. इसे किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इनकी कीमत न्यूनतम 1,000 रुपये होती है.

कैसे काम करता है ये ट्यूनर डोंगल?

यह DVB-T सिग्नल पर काम करता है. इसे फोन में सीधा कनेक्ट किया जा सकता है. इसके जरिए यूजर्स लाइव टीवी देख सकते हैं. साथ ही इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया जाता है जिसे फोन के चार्जर पोर्ट में कनेक्ट किया जा सकता है. अब बात आती है चैनल सर्च करने की, तो इसके लिए इसमें बिल्टइन टीवी सॉफ्टवेयर दिया होता है जो कंट्री रीजन के हिसाब से चैनल ढूंढता है. यहां से यूजर्स बिना इंटरनेट के भी फ्री चैनल का लुत्फ उठा सकते हैं. आपरो बता दें कि यह केवल एंड्रायड स्मार्टफोन पर ही काम करता है. टीवी ट्यूनर डोंगल यह किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिल जाएंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...