इंटरनेट के जमाने में दिनभर आपकी उंगलिया फोन पर लगी रहती हैं. जिससे फोन की बैटरी तो डिस्चार्ज हो ही जाती है. ऐसे में अक्सर लोग अपना फोन यूएसबी केबल के जरिए चार्ज करते हैं. क्या आप भी उनमें से एक हैं?

आपको जानकर हैरानी होगी कि यूएसबी केबल से फोन चार्ज करना आपको बहुत महंगा पड़ सकता है. क्योंकि आजकल के स्मार्ट हैकर स्मार्टफोन को हैक करने में इस तकनीक का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं.

कुछ लोग अपने फोन पर हा जरूरी डेटा भी रखते हैं. लेकिन ऐसा करना खतरनाक है. कई चोर और हैकर्स ऐसे ही डिवाइस की तलाश में रहते हैं, ताकि वे आम लोगों की आर्थिक और निजी जानकारियां तक पहुंच कर उन्हें चुरा सकें. तो चलिए बिना देर किए जान लिजिए कि कैसे स्मार्टफोन को हैक होने से बचाया जा सकता है.

ऐसे बचाएं अपने स्मार्टफोन को

फोन को पासकोड से लौक करें

चार डिजिट के पासकोड का इस्तेमाल और साथ में सेल्फ-डिस्ट्रक्ट फीचर को एक्टिवेट करना अपने फोन को हैक होने से बचाने का बेहद ही सुरक्षित तरीका है. 6 डिजिट का पासकोड इस्तेमाल करने का पर उसका अनुमान लगा पाना 100 गुना और मुश्किल हो जाता है. लेटर और कैरेक्टर का इस्तेमाल करके इसे और मुश्किल बनाया जा सकता है. यह विकल्प एंड्रायड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध होते हैं.

इनक्रिप्शन का इस्तेमाल करें

अगर आप के पास आईफोन है तो आप का डाटा बहुत हद तक सुरक्षित है क्योंकि आईफोन के साथ अच्छी बात यह है कि इसमें डिफौल्ट में इनक्रिप्शन चलता है, इसका मतलब है कि फोन पर स्टोर किए गए डेटा को आप के अलावा किसी और के द्वारा निकाला नहीं जा सकता या फिर उसे दूसरे कंप्यूटर पर कोई और पढ़ नहीं सकता जब तक फोन को अनब्लौक नहीं किया जाए. अगर आप एंड्रायड मोबाइल इस्तेमाल करते हैं तो आपको सेटिंग्स में जाकर इसे एक्टिवेट करना होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...