गूगल क्रोम को कड़ी टक्कर देने के लिए मोजिला फायरफाक्स ने नेक्स्ट जनरेशन का नया ब्राउजर फायरफाक्स क्वान्टम (Firefox Quantum) लौन्च किया है. कंपनी के मुताबिक, 2004 में फायरफाक्स 1.0 लौन्च किया गया था और इसके बाद से यह पिछले 13 वर्षों में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अपडेट है. इसे विंडोज, मैक, एंड्रॉयड और आईओएस पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

मोजिला ने कहा कि नए वर्जन के ब्राउजर का कोर इंजन पूरी तरह से नई टेक्नोलौजी पर बदला गया है. डिजाइन भी नया है और यह पहले से काफी तेज काम करता है. ज्यादा स्पीड के साथ इस नए ब्राउजर में कई तरह के टूल्स पहले से ही दे दिए गए हैं. उदाहरण के तौर पर रीड इट लैटर सर्विस और पॉकेट जैसे टूल्स हैं जो काफी काम के होते हैं. इसके साथ ही प्राइवेट ब्राउजिंग का भी लेआउट बदला गया है.

एक अन्य बदलाव के तहत इसका यूजर इंटरफेस भी बदला गया है जिसका नाम कंपनी ने फोटोन रखा है. मोजिला क्वांट अपने प्रतिद्वंदी ब्राउजर के मुकाबले 30 फीसद कम मेमोरी का इस्तेमाल करता है. फायरफाक्स क्वान्टम (Firefox Quantum) में टैब प्राथमिता के आधार पर आर्गानाइज किये गये हैं ताकि आप इसमें अनेकों टैब खोल सकें. कंपनी के मुताबिक यह ब्राउजर बिना हैंग और क्रैश हुए दूसरे ब्राउजर्स के मुकाबले 30 फीसद ज्यादा टैब्स ओपन करने में सक्षम है.

दो महीने तक कंपनी फायरफाक्स 57 (Firefox 57) वर्जन जिसे क्वान्टम (Quantum) कहा जा रहा है इसकी बीटा टेस्टिंग करने के बाद कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...