पिछले साल 2016 में स्मार्टफोन की दुनिया में हमने कई नए टेक्नॉलजी से लैस फोन देखे. ऐपल ने पहला डुअल कैमरा वाला फोन लॉन्च किया. इसके अलावा कई चाइनीज ब्रैंड ने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर बड़ी कंपनियों का बिजनस खराब किया.

साल 2017 की शुरुआत से ही नए फोनों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. आइये देखते हैं कुछ संभावित फोन जिन पर टेक की दुनिया की नजर है.

ऐपल iPhone 8

2017 में ऐपल स्मार्टफोन अपने दस साल पूरे करेगा. 2007 में ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स ने पहली बार दुनिया के सामने ऐपल का स्मार्टफोन लॉन्च किया था. संभावना जताई जा रही है कि पूरे ग्लास वाला iPhone 8 लॉन्च होगा.

सैमसंग गैलक्सी 8

सैमसंग इस साल अपना गैलक्सी 8 लॉन्च कर सकता है. इसके दो वैरियंट होंगे जो कि अलग-अलग स्क्रीन साइज और अलग रेजॉलूशन के होंगे. दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन के 830 प्रोसेसर पर काम करेंगे.

शाओमी Mi6

इंडियन स्मार्टफोन दुनिया की तस्वीर बदलने वाली चायनीज कंपनी शाओमी अपना नया फोन लाने की फिराक में है. अगर टेक इंडस्ट्री की अफवाहों पर यकीन करें तो शाओमी का अगला फोन Mi 5 तीन अलग-अलग वैरियंट्स में लॉन्च हो सकता है.

इन वैरियंट्स में अलग-अलग प्रोसेसर लगे होंगे. इनका नाम Mi 6S, Mi 6E, and Mi 6P हो सकता है. इस फोन में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं सेल्फी के लिए सिर्फ 7 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है. इसकी कीमत 25 से 30 हजार के बीच होगी.

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस फोन

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस फोन पर काम कर रहा है जो कि विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि स्मार्टफोन में इंटेल की चिपसेट लगी होगी. इस फोन के बारे में अभी कुछ भी कयास नहीं लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके लुक को लेकर काफी उत्साह है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...