Hindi Stories: "अजी सुनते हो," निधि ने अपने पति राहुल को उत्साहभरे ऊंचे स्वर में आवाज लगाई. उस का पति टीवी पर इंडिया और आस्ट्रेलिया का मैच देखने में व्यस्त था. खेल की कमैंट्री में उसे ठीक से सुनाई नहीं दिया. वैसे भी, पतियों की आदत होती है छुट्टी, विशेषकर मैच, वाले दिन बीवी की बात को ज्यादा सुनना, जाने कौन सा काम पकड़ा दें कि जिस से सारा मजा मारा जाए.
निधि चाय के 2 कप और पापड़ ट्रे में रख कर कमरे में आई. उस ने पति को हड़का दिया- "इतनी तेज आवाज लगा रही हूं, सुनते ही नहीं हो." चाय का कप उस ने पति के हाथ में दिया और खुद भी बिस्तर पर जगह बना कर बैठ गई. चाय के 2 कप, पापड़, बिस्तर पर तसल्ली से बैठना, पति ने अंदाजा लगाया जरूर ही कोई विशेष काम बताने जा रही है.
राहुल की छठी इंद्रिय सतर्क हो गई थी. अब तो उस का फर्ज बनता है कि कान पर आ कर बोलने वाली पत्नी की बात सुनी जाए. फिर भी उस ने लापरवाही से पतियों की स्टाइल में पूछा- "हां, बोलो, क्या हुआ?"
"जानते हो, वो श्रुति न आजकल सुबहसुबह 8 परांठे बना कर अपने टिफिन में ले जा रही है," निधि ने थोड़ा पास आ कर फुसफुसाते हुए रहस्योद्घाटन करने वाले अंदाज़ में कहा.
"तो, इस में क्या खास बात है? तुम भी न, बस." राहुल ने सुनाअनसुना कर दिया और वापस मैच देखने में व्यस्त हो गए.
निधि ने उस के हाथ से रिमोट छीन लिया और टीवी बंद कर दिया. ''अरे, समझने की कोशिश तो करो," निधि थोड़ा और पास आ कर बैठ गई और धीमी आवाज़ में बोली.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





