छह गेंदों पर छह विकेट लेना क्रिकेट का एक ऐसा मुकाम है जिसे हर गेंदबाज हासिल करना चाहता है. क्रिकेट में नए-नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं मगर ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. लगातार छह गेंदों पर छह विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए किसी सपने से कम नहीं है मगर इस खिलाड़ी ने ये कमाल कर दिखाया.

ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर ने यह मुकाम हासिल कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया में गोल्डन पॉइंट क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए एलेड कैरी ने यह कारनामा किया. उन्होंने एक ओवर में तीन-चार नहीं बल्कि छह बल्लेबाजों को आउट किया.

29 वर्षीय कैरी, ईस्ट बेलार्ट के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले के पहले आठ ओवरों में कोई विकेट लेने में नाकाम रहे थे. लेकिन इसके बाद 9वें ओवर में उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया जो हर गेंदबाज का सपना होता है.

मजे की बात तो ये है कि पहले आठ ओवर में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला लेकिन नौवें ओवर में जो उन्होंने किया वो अपने आप में इतिहास बन गया. केरी के नाम पर अब ऐसा रिकॉर्ड बन गया है जो कल्पना से परे लगता है. केरी की इस घातक गेंदबाजी से विरोधी टीम बेलेरेट 40 रन पर ऑल आउट हो गई.

9वें ओवर की पहली गेंद पर स्लिप में कैच हुआ. अगला विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुआ. तीसरी गेंद पर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हो गया. उन्होंने अगली तीन गेंदों पर बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर दिया. विपक्षी टीम 40 पर ऑल आउट हो गई. कैरी की इस कामयाबी की कहानी पूरे ऑस्ट्रेलिया में मशहूर हो गई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...