कई बार आप वर्कप्लेस पर कुछ ऐसे काम करते हैं जो देखने में आप को भले ही गलत नहीं लगते, पर उन का आप की छवि पर बुरा असर पड़ता है जबकि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि आप की छवि उस संस्थान, कंपनी या फर्म के बौस के सामने शानदार हो, जहां आप काम करते हैं. इसलिए इन आदतों को समय रहते सुधारना बहुत जरूरी है.

सामान की चोरी

अभिनव को उस की कंपनी ने कस्टमर सर्विस डैस्क इंचार्ज के पद से हटा दिया. दरअसल, अभिनव कस्टमर्स को गिफ्ट करने के लिए बनाए गए छोटेछोटे आइटम्स को डैस्क पर रखने और उन्हें दे कर कस्टमर्स को खुश करने के बजाय उन्हें अपने घर ले जाता था. उस की यह आदत ज्यादा दिन तक छिपी न रह सकी और इस कारण उसे जौब से हाथ धोना पड़ा.

अगर आप औफिस की चीजों को गलत या निजी काम के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो इस से आप की छवि खराब होती है, आप की छवि एक चोर की सी बन जाती है.

औफिस की हर चीज का सदुपयोग करें. औफिस के सामान का इस्तेमाल बताए गए तरीके से ही करें.

society

काम को गंभीरता से न लेना

नीरज घड़ी देख कर औफिस में घुसता और घड़ी देख कर यानी औफिस टाइम पूरा होते ही सारे काम छोड़ कर घर भागता. कई बार बौस किसी अधूरे काम को देख कर उसे फोन लगाते तो वह टका सा जवाब दे देता कि मैं समय पर निकला हूं. इस पर बौस कुढ़ कर कहते कि काम तो पूरा कर के जाते. अंत में बौस ने उसे नौकरी से निकाल दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...