क्या आप ने टाइटैनिक और एफिल टावर से भी लंबे क्रूज की कल्पना की है  जी हां, अब हकीकत में फ्रांस के सैंट नजैरे पोर्ट से ऐसे क्रूज को सागर में उतारा गया है.

‘हार्मनी औफ द सीज’ नामक यह क्रूज दुनिया का सब से बड़ा क्रूज शिप है. जब इसे समुद्र में उतारा गया तब इस का नजारा देखने लायक था. पिछले 4-5 वर्षों से इसे बनाने का काम चल रहा था जो अब जा कर पूरा हुआ. भले ही इसे बनाने में कई हजार करोड़ रुपए खर्च हुए लेकिन देखने वाले भी वाहवाह किए बिना नहीं रह पाए.

यह सिर्फ दुनिया का सब से बड़ा क्रूज ही नहीं है बल्कि कई लग्जरी सुविधाओं से भी लैस है जैसे, 2,500 से ज्यादा कमरे, बच्चों के लिए वाटर पार्क की सुविधा, जिसे देख बच्चे मुसकरा उठें, सिर्फ रुकने के लिहाज से ही नहीं बल्कि इस में आप थिएटर, स्टेडियम और मौल जैसी सुविधाओं का भी लुत्फ उठा सकते हैं. इस में सिर्फ हजार, 2 हजार यात्री ही नहीं बल्कि पूरे 6 हजार यात्री बैठ सकते हैं. फिलहाल ट्रायल के दौरान इस में किसी यात्री को नहीं बैठाया गया.

इस कू्रज का वजन 22.7 लाख टन है और इस की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा है. जल्दी ही आखिरी ट्रायल के बाद रौयल कैरेबियन कंपनी को सुपुर्द करने की उम्मीद है. तो तैयार रहिए आप भी इस क्रूज का मजा लेने को.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...