Indian Railways: रेलवे को आम आदमी की सवारी कहा जाता है. आम आदमी को बिहार से दिल्ली जाना हो या गांव से निकल कर परदेश की यात्रा करनी हो रेलवे ही एकमात्र विकल्प हुआ करती थी. रेलवे में आगे और पीछे जनरल बोगी होती थी जिस में जब चाहे गरीब आदमी बैठ कर अपने गंतव्य तक पहुंच जाता था. समय के साथ रेलवे में कई बदलाव हुए लेकिन जनरल बोगी वहीं की वहीं रही लेकिन अब जनरल बोगी की पहचान खतरे में है.
सरकार की नजर थर्ड एसी पर है क्योंकी एसी बोगी से ज्यादा कमाई होती है. लगातार जनरल बोगी को कम किया जा रहा है जिस से जनरल और स्लीपर दोनों की हालत खराब हो गई है. स्लीपर क्लास अब जनरल जैसा लगने लगा है. लोग फर्श पर, सीट के नीचे, बाथरूम के पास सो कर यात्रा करने पर मजबूर हो रहे हैं. अब सवाल यह है की जहां 80 परसेंट लोग 5 किलो राशन की लाइन में लगे हों वहां हर आदमी थर्ड एसी या स्लीपर में कैसे सफर करे.
भारतीय रेलवे के कुल कोचों में जनरल और स्लीपर कोच अभी भी 70 प्रतिशत के करीब हैं. रेलवे के पास कुल कोचों की संख्या 82,200 है जिस में 57,200 कोच नौन एसी यानि जनरल और स्लीपर हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2025 में संसद में बताया था कि अगले 5 साल में 17,000 अतिरिक्त नौन एसी यानि जनरल और स्लीपर कोच बनाए जाएंगे. 2024 से 25 के बीच जनरल या अनरिजर्व्ड कोच से 651 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. वहीं 2022 से 23 के बीच यह आंकड़ा 553 करोड़ था यानी मांग हर साल बढ़ रही है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





