Relationship Advice : सवाल - डर है, मेरा बौयफ्रैंड कहीं मुझे इस्तेमाल कर के छोड़ न दे. मैं बौयफ्रैंड के इरादे समझ नहीं पा रही. मेरी दोस्ती अपने बौयफ्रैंड से कालेज में हुई थी जब मैं फर्स्ट ईयर में थी. जब भी मुलाकात हुई कैंपस या कैंटीन में. अब वह कहता है कि मैं कैंपस का होस्टल छोड़ दूं क्योंकि उस ने कैंपस के बाहर एक कमरा किराए पर ले लिया है. वह मुझ से बारबार कमरे में आने के लिए कहता है. मुझे मालूम है कि वह कमरे में क्यों ले जाना चाहता है. मुझे डर लगता है कि कहीं वह मुझे इस्तेमाल कर के छोड़ न दे? वैसे, वह मुझसे से प्यार करने का दम भरता रहता है. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं?

जवाब- पहली बात, अगर आप का बौयफ्रैंड आप को कमरे में ले जाने की बात करता है तो आप को उस की मंशा अच्छे से समझने की जरूरत है, क्या वह आप का सम्मान करता है या केवल अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहता है? अगर वह केवल फिजिकल होने की सोच रहा है और आप की भावनाओं का ध्यान नहीं रखता तो यह स्पष्ट है कि वह आप को सही नजरिए से नहीं देखता.

किसी भी रिश्ते में यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं और इच्छाओं को पहले समझें फिर फैसले लें. अगर आप खुद को इस रिश्ते में असुरक्षित महसूस कर रही हैं, आप को लगता है कि वह आप को सिर्फ इस्तेमाल करना चाहता है तो उस से दूर रहने में ही भलाई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...