सवाल

मैं 55 वर्षीय महिला हूं. 2 साल पहले पति की मृत्यु पहले हो गई थी. 1 बेटी है जो अपने परिवार सहित विदेश में सैटल हो गई है. मैं यहीं रह कर बाकी की जिंदगी गुजारना चाहती हूं. घर के पास मेरी ही तरह एक और भी व्यक्ति है. हम दोनों ही अकेलेपन के शिकार हैं. वह व्यक्ति मुझ से शादी करने को तैयार है. मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब

अकेलेपन से मुक्ति के लिए हर किसी को एक अदद साथी की जरूरत होती है. अगर आप की बेटी विदेश में सैटल है और आप यहां अकेली जिंदगी काट रही हैं तो जाहिर है आप को अकेलापन काटने को दौड़ता होगा.

ऐसे में आप अगर उस व्यक्ति को नजदीक से जानती हैं और उस में कोई ऐब नहीं है तो शादी करने में बुराई नहीं. हां, आप अपनी बेटी से इस विषय पर सलाहमशवरा कर सकती हैं.

अगर आप की बेटी आधुनिक सोच वाली होगी तो उसे भी इस शादी से कोई ऐतराज नहीं होगा और अगर ऐतराज करे भी तो परवाह न करते हुए मन की सुनें और शादी कर लें, क्योंकि यह जीवन आप का है जिसे आप अपनी तरह जी सकती हैं. इस में किसी को दखलंदाजी करने का अधिकार नहीं है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...