अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नई दिल्ली के हैदराबद हाउस में बैठक से पहले कहा कि उनका भारत में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने आगे कहा कि गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में जब-जब वो मोदी का नाम ले रहे थे तब-तब उन्हें लोगों का उत्साह देखने को मिलता और  उन्होंने कहा कि भारत के लोग पीएम मोदी से बहुत प्यार करते हैं.

ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि पाकिस्तान से उनके संबंध अच्छे हैं और पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर आतंकवाद सक्रिय चरमपंथियों को जड़ से मिटाने में मदद करेंगे. ट्रंप ने इसमें भारत की भूमिका का भी जिक्र किया और कहा कि भारत को बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी इस क्षेत्र में. देश के बेहतर भविष्य के लिए भारत को इस क्षेत्र की समस्या का समाधान भी निकालना पड़ेगा.

trump-modi-3

नमस्ते ट्रंप बनाम नमस्ते भारत!

ट्रंप मेलानिया कहां-कहां गए?

सबसे पहले ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम गए जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई अमेरिकी राषट्रपति ताजमहल के दीदार के लिए आया. ट्रंप ने अपने परिवार के साथ आगरा जाकर ताजमहल का दीदार किया, फिर दिल्ली आकर द्विपक्षीय संबंधो पर व्यापक बातचीत भी की.

ट्रंप को राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया गया. जिसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि भी दी. साथ ही विजिटर बुक में संदेश लिखा और फिर हैदाराबाद हाउस जाकर वहां प्रधानमंत्री मोदी से कई मसलों पर अहम बातचीत भी की.

मेलानिया दिल्ली के एक सरकारी स्कूल सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडर स्कूल में पहुंची और वहां पर स्कूल के हैप्पीनेस क्लास में शामिल हुईं. बच्चों ने ताली बजाकर मेलानिया का स्वागत  किया  साथ ही बच्चों ने मेलानिया की आरती भी उतारी और तिलक भी लगाया. मेलानिया भी बच्चों से मिलकर काफी खुश नजर आई. उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाया उनसे बातें की.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...