पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और भरोसे का रिश्ता होता है. जिसमें जितना प्यार है उतनी ही नोक-झोंक भी. यह रिश्ता एक मजबूत बारीक डोर पर टिका होता है, जिसके टूटने का डर हमेशा बना रहता है. इसलिए इस रिश्ते में भरोसा होना बहुत जरूरी है.

हर पति-पत्नी के रिश्ते में कई पहलू होते हैं, लेकिन कुछ शिकायतें ऐसी होती हैं जो हर पति-पत्नी को एक-दूसरे से होती हैं. तो आइये जानते हैं इस रिश्ते की उन शिकायतों के बारे में.

तुम अब पहले जैसे नहीं रहे

शादी की शरुआत में बेइंतहा प्यार मिलने के बाद जब कुछ समय बीतने लगता है तो इन एक या दो सालों में ही प्यार की डोर कमजोर पड़ने लगती है. दूसरे शब्दों में कहें -तो 'तुम्हारे दीदार से सुबह की शुरुआत हो, तुम्हारे पहलू में ही हर शाम ढले' जैसे दावे धीरे-धीरे दम तोड़ते हुए दिखाई देने लगते हैं. क्योकि शादी के बाद धीरे धीरे घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने लगती है और एक दूसरे को पूरा समय ना देने के कारण उनके बीच नोकझोक का सिलसिला चालू होने लगता है.

तुम अब मुझे पहले जैसा प्यार नहीं करते

शादी के कुछ साल बीत जाने के बाद अक्सर दोनों के प्यार में कमी आने लगती है. जिससे एक दूसरे से शिकायत रहती है कि वो अब अपने पार्टनर को पहले जैसा प्यार नहीं करते. ऐसा क्यों होता है, इसका भी कारण है, रौबर्ट फ्रेयर के द्वारा किये गए शोध के अनुसार यह पाया गया है कि जब पति पत्नि एक दूसरे के करीब आते हैं तो उस दौरान शरीर में रासायनिक द्रव्य तेजी से विकसित होते हैं, जिसके कारण उनके बीच सिर्फ प्यार ही बना रहता है एक दूसरे के प्रति कोई भी खामियां नजर नहीं आती है. लेकिन यह रसायन हमेशा एक ही स्तर पर नहीं रहता.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...