आजकल बालों में रूसी होना बेहद आम बात हो गई है. अक्सर हम सभी इससे निपटने के लिए अपने बालों पर केमिकल्स और शैम्पू का प्रयोग करते हैं और इससे हमें केवल अस्थायी तौर पर ही आराम मिलता है. नीचे कुछ प्राकृतिक उपाय दिए गए हैं जिनके द्वारा आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं.

ऐप्पल सीडर विनेगर : ऐप्पल सीडर विनेगर की अम्लीयता के कारण आपके सिर की त्वचा का पी एच बदल जाता है जिसके कारण फंगस बढ़ नहीं पाती. इससे रूसी कम होती है.

नारियल का तेल: 3 – 5 चम्मच नारियल का तेल बालों में लगायें तथा रात भर इसे ऐसे ही रहने दें. दूसरे दिन किसी कोमल शैम्पू से बाल धो लें.

नींबू: दो टेबलस्पून नींबू का रस अपने सिर की त्वचा पर लगायें और पानी से धो डालें. फिर एक चम्मच नींबू के रस को एक कप पानी में मिलाएं तथा शैम्पू करने के पश्चात इस पानी से सिर धो लें. नींबू के रस वाला पानी सबसे आख़िरी में डालें. नींबू की अम्लीयता के कारण आपके सिर की त्वचा का पी एच बैलेंस होता है जिससे रूसी नहीं होती. इन्‍हें खा कर दूर कीजिये सिर की रूसी

लहसुन: लहसुन में एंटी फंगल गुण होते हैं जो रूसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं. बालों को धोने से पहले अपने सिर की त्वचा पर पिसे हुए लहसुन और शहद से मालिश करें.

बेकिंग सोड़ा: अपने बालों को गीला करें और अपने सिर की त्वचा पर बेकिंग सोड़ा मलें. शैम्पू का उपयोग न करें. बेकिंग सोड़ा के कारण फंगस कम हो जाती है जिससे रूसी भी कम हो जाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...